logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'JDU में भी परिवारवाद', प्रशांत किशोर ने CM नीतीश पर कसा तंज

प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जेडीयू भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा है। यहां भी परिवारवाद हावी हो गया है।

Prashant Kishor

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

संजय सिंह, पटना। बिहार की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी का नया दौर शुरू हो गया है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार की वापसी को लेकर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अब जेडीयू भी परिवारवाद की राजनीति से अछूती नहीं रही। मुंगेर पहुंचे प्रशांत किशोर ने बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बैठक की। शहर के भगत सिंह चौक के पास आयोजित इस बैठक में उन्होंने न सिर्फ संगठन की रणनीति साझा की, बल्कि राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी खुलकर अपनी बात रखी।

 

यह भी पढ़ें: LPG छोड़ PNG में शिफ्ट हुए 2.20 लाख लोग, राज्यों को दिया जा रहा मिट्टी का तेल

 

नीतीश का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना कोई नई बात नहीं

प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन में कहा, 'नीतीश कुमार का दोबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना कोई नई बात नहीं है। दल उनका है तो अध्यक्ष भी वही रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जन सुराज पिछले तीन वर्षों से यह बात लगातार कह रहा है कि बिहार में जो नेता दल बनाता है, वही उसका सर्वेसर्वा बन जाता है और अक्सर आगे अपने परिवार के लिए भी राजनीतिक जमीन तैयार करता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि तीस-पैंतीस साल तक जेपी और लोहिया के समाजवाद की बात करने वाली राजनीति अब उसी राह पर चल रही है, जहां परिवारवाद हावी हो चुका है। जेडीयू भी अब इसका अपवाद नहीं रही।'

 

बैठक के दौरान प्रशांत किशोर ने जन सुराज के भविष्य के एजेंडे पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम के बाद पार्टी नेताओं ने पश्चिम चंपारण स्थित गांधी भितिहरवा आश्रम में एक दिन का उपवास रखा था और उस समय यह तय किया गया था कि नई सरकार को अपने वादे पूरे करने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन सुराज अब बिहार नवनिर्माण अभियान के जरिए घर-घर जाकर जनता से संवाद करेगी। अगले पांच वर्षों तक इस अभियान को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए हम हर जिले में संगठन को नए सिरे से खड़ा कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: क्या है ट्रंप का 15 सूत्रीय युद्धविराम प्लान, क्या इन शर्तों को मानेगा ईरान?

जनसुराज ने पहले ही की थी भविष्यवाणी

इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री पद छोड़ने की अटकलों पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 202 विधायकों के समर्थन के बावजूद उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ रहा है। इसका कारण उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति है। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि जन सुराज ने चुनाव से पहले ही यह भविष्यवाणी की थी कि नीतीश कुमार अगले पांच वर्षों तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। चुनाव के महज तीन महीने बाद ही हालात ऐसे बन गए हैं कि उन्हें पद छोड़ना पड़ सकता है, चाहे वह स्वेच्छा से हो या किसी दबाव में। 

Related Topic:#bihar news#JDU

और पढ़ें