logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर का हो नार्को टेस्ट', अंकिता भंडारी की मां की मांग

अंकिता भंडारी की मां ने दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति रद्द करने और बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की है।

अंकिता भंडारी, Ankita Bhandari, Ankita Bhandari Case

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, Photo Credit-ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व नेता दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद अंकिता भंडारी के माता पिता इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गए। दुष्यंत कुमार गौतम का नाम अंकिता भंडारी के परिवार और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मामले में कथित वीआईपी के तौर पर बार-बार उठाया है। अंकिता भंडारी की मां ने दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति रद्द करने और बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की है।

 

19 साल की अंकिता भंडारी पौड़ी गढ़वाल की रहने वाली थीं और वह ऋषिकेश के पास गंगा भोगपुर के वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थीं। इस मामले में रिसॉर्ट के मालिक और पूर्व बीजेपी नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य और उसके दो साथियों को दोषी ठहराया गया, उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई। 

 

यह भी पढ़ें: छतरपुर: रेप के आरोपी ने कांस्टेबल को दांत से काटा, अब निकला HIV पॉजिटिव

सीबीआई के सीनियर अधिकारियों से मिले अंकिता के माता-पिता

अंकिता भंडारी के माता-पिता ने सीबीआई के सीनियर अधिकारियों से शुक्रवार को मुलाकात की थी। सीबीआई अधिकारियों ने अंकिता के माता-पिता को निष्पक्ष और न्यायसंगत ढंग से मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है। अंकिता के पिता वीरेन्द्र सिंह भंडारी और मां सोनी देवी के साथ बीजेपी के सांसद अनिल बलूनी भी मौजूद रहे। 

 

इस मुलाकात के बाद अंकिता के पिता ने कहा, 'आज हम CBI मुख्यालय गए थे और वहां पर डायरेक्टर साहब से हमारी भेंट हुई। हमारे लोकसभा के सांसद अनिल बलूनी भी हमारे साथ में थे। हमने मांग की कि सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर का नार्को टेस्ट होने तक दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल की शपथ न दिलाई जाए।' अंकिता की मां ने भी एक वीडियो जारी कर दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति रद्द करने और बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर का नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की है।  

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत

दुष्यंत गौतम खारिज कर चुके हैं सभी आरोप

अंकिता के माता-पिता का आरोप है कि इस हत्याकांड में जिस कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर सवाल उठते रहे हैं, वह दुष्यंत गौतम ही हैं। दुष्यंत गौतम 18 सितंबर 2022 में हुई इस हत्या के समय गौतम बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के प्रभारी थे। हालांकि वह पहले ही अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज कर चुके हैं। 


और पढ़ें