logo

मूड

ट्रेंडिंग:

छतरपुर: रेप के आरोपी ने कांस्टेबल को दांत से काटा, अब निकला HIV पॉजिटिव

मध्य प्रदेश में जब पुलिस एक रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने गई, तब आरोपी ने भागने की कोशिश में पुलिस कांस्टेबल का हाथ दांत से काट लिया। आरोपी एचआईवी पॉजिटिव है।

 Accused in a case bit a constable

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अजीबोगरीब हरकत की। जब पुलिस रेप के आरोपी को गिरफ्तार करने गई, तब आरोपी ने भागने के लिए कांस्टेबल का हाथ अपने दांतों से काट लिया। इसके बाद कांस्टेबल के हाथ से खून बहने लगा, लेकिन आरोपी भागने में असफल रहा क्योंकि पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया। घायल कांस्टेबल हाथ के इलाज के लिए डॉक्टर के पास गया, तो इलाज के दौरान पता चला कि दांत से काटने वाला व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव है।

 

यह मामला बक्सवाहा थाना क्षेत्र का है। जब पुलिस को जानकारी मिली कि रेप का आरोपी एक इलाके में छिपा हुआ है, तो पुलिस की टीम तुरंत उसे गिरफ्तार करने पहुंची। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस रेप के मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में 20 हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया अमीन, आरोपी हुआ गिरफ्तार

आरोपी निकला HIV पॉजिटिव

जब घायल पुलिस कांस्टेबल अस्पताल पहुंचा, तो डॉक्टरों ने इलाज के दौरान आरोपी की HIV स्थिति की जानकारी मिलने के बाद जरूरी चिकित्सकीय जांच और सावधानियां बरतने की सलाह दी। इसके बाद पुलिस ने डॉक्टरों की सलाह के अनुसार जांच कराई, जिसमें आरोपी की रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव आई।

 

डॉक्टरों ने आरोपी को बेहतर इलाज कराने की सलाह दी। इसके साथ ही, घायल पुलिस कांस्टेबल को एचआईवी संक्रमण के संभावित जोखिम के आकलन और जरूरी इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस कांस्टेबल का इलाज चल रहा है और वह एचआईवी संक्रमण के खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'लापरवाही नहीं चलेगी', बिहार के भूमि सुधार आयोग ने अधिकारियों को दिया निर्देश

कांस्टेबल का चल रहा इलाज

इस मामले को लेकर छतरपुर के पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने कहा कि घायल पुलिस कांस्टेबल का तुरंत इलाज कराया गया था। इसके बाद भी एहतियातन इलाज जारी है।

 

इस घटना को लेकर एसपी ने कहा कि पुलिस जब भी आरोपियों को गिरफ्तार करने जाती है, तो कई बार आरोपी खुद को बचाने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाती है। फिलहाल इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related Topic:#State News

और पढ़ें