logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पापा रोज मम्मी को मारते थे', बच्चों ने खोला जयपुर सुसाइड केस का दर्दनाक सच

राजस्थान के जयपुर में एक महिला ने अपने पति के रोजाना के टॉर्चर से तंग आकर सुसाइड कर लिया। दंपति के बच्चों ने उनकी मां के साथ हुई मारपीट के बारे में बताया।

Anu Meena Jaipur suicide case

मृतक अनु मीणा और पति गौतम मीणा, Photo Credit: PTI

राजस्थान की राजधानी जयपुर में घरेलू हिंसा का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर पति की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद दो मासूम बच्चों ने अपनी मां के साथ होने वाली मारपीट और झगड़ों की दर्दनाक कहानी सुनाई है। मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मारपीट का CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

 

मृतक महिला की पहचान अनु मीणा के रूप में हुई है, जिन्होंने 2015 में गौतम मीणा से शादी की थी। गौतम लोक पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हैं। परिवार का आरोप है कि शादी के कुछ ही समय बाद गौतम ने शराब पीना शुरू कर दिया और अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे, जिसका बच्चों पर भी बुरा असर पड़ने लगा था।

 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: रात 1:30 बजे पति से वीडिया कॉल, अगले ही पल महिला ने लगाई फांसी

बच्चों ने सुनाई मारपीट की कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 साल के माहिर ने बताया कि उसके पिता अक्सर उसकी मां को मारते थे। एक खास घटना का जिक्र करते हुए उसने कहा कि एक दिन उसके पिता घर आए, टीवी पर एक गाना चलाया,और फिर गुस्से में आकर टीवी तोड़ दिया और मां को पीटना शुरू कर दिया। माहिर ने बताया कि उसकी मां का ब्लड प्रेशर अक्सर कम हो जाता था, इसलिए वह उन्हें नमक वाला पानी देता था।

 

8 साल की बेटी समायरा ने भी बताया कि उसके माता-पिता के बीच अक्सर लड़ाई होती थी। उसने कहा कि कई बार रिश्तेदारों के सामने और बाहर घूमने के दौरान भी दोनों के बीच बहस होती थी। बच्चों के मुताबिक, घर का माहौल लंबे समय से तनावपूर्ण बना हुआ था।

 

यह भी पढ़ें: बदरीनाथ धाम के पास टूटा बड़ा ग्लेशियर, पत्थरों के साथ बर्फ का सैलाब

मोबाइल में मिले वीडियो बने सबूत

आरोप है कि 7 अप्रैल को अनु ने लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली। बताया गया कि आत्महत्या से पहले उन्होंने अपने पति को वीडियो कॉल भी किया था। घटना के बाद बेटे माहिर ने मां का मोबाइल देखा, जिसमें कई वीडियो मिले। एक वीडियो में गौतम मीणा अनु और उसके परिवार को गालियां देते हुए सुनाई दे रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज समेत अन्य सबूतों की पड़ताल की जा रही है।


और पढ़ें