logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जहरीली शराब कांड के बाद SP के पद से हटाए गए, अनुराग सुजानिया ने दे दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश के आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया का ट्रांसफर किया गया था। ट्रांसफर लेटर मिलने के 4 दिन बाद उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया। आईपीएस ने 2 नवंबर को राज्य सरकार को अपना त्यागपत्र दिया था।

ips

अनुराग सुजानिया, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश में सागर जिले के पुलिस अधीक्षक रहे अनुराग सुजानिया का हाल ही में ट्रांसफर कर दिया गया था। इस ट्रांसफर के 4 दिन बाद ही अनुराग सुजानिया ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्य सरकार को भेजा है। फिलहाल, राज्य सरकार ने उनके इस्तीफे को स्वीकार या खारिज नहीं किया है। अनुराग सुजानिया ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफे की बात कही है। वह सितंबर महीने में सागर जिले के बांद में हुए जहरीला शराब कांड के बाद चर्चा में आए थे।

 

पिछले महीने 27 अक्टूबर को अनुराग सुजानिया को SP की पोस्ट से हटाकर भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) बना दिया गया था। माना जा रहा है कि वह इस फैसले से नाराज थे और इसी के चलते उन्होंने 2 नवंबर को IPS से ही इस्तीफा दे दिया। बता दें कि अनुराग सुजानिया की जगह पर IPS संजीव कुमार को सागर जिले का एसपी बनाया गया है।

क्या है जहरीली शराब कांड?

सागर जिले में सितंबर के महीने में जहरीली शराब पीने से दर्जनों लोग बीमार पड़ गए थे। इस घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी। तब अनुराग सुजानिया इसी जिले के पुलिस अधीक्षक थे। इस घटना में स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर सवाल उठे तो अनुराग सुजानिया भी निशाने पर आ गए थे। स्थानीय स्तर पर उनके काम करने के तौर-तरीकों पर भी सवाल उठ रहे थे। 

 

इस मामले की जांच-पड़ताल में पता चला कि इलाके में कुछ लोग गैरकानूनी तरीके से शराब बेच रहे थे। यह खुलासा होने के बाद पुलिस महकमे पर सवाल उठने लगे थे। 

 

यह भी पढ़ें: MP राज्यसभा उपचुनाव में 2 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज, हरदीप सिंह की जीत तय

मुरैना से भी ऐसे ही हटाए गए थे अनुराग सुजानिया

एक रोचक तथ्य है कि अनुराग सुजानिया के एसपी रहते ही मुरैना जिले में साल 2021 में जहरीली शराब कांड हुआ था। तब कुल 21 लोगों की मौत हो गई थी और पुलिस पर आरोप लगे थे कि वह शराब के अवैध कारोबारियों और विक्रेताओं को संरक्षण दे रही थी। अब पांच साल के बाद एक बार फिर से वैसे ही कांड के बाद अनुराग सुजानिया का ट्रांसफर हुआ तो उन्होंने इस्तीफा ही दे डाला है।   

 

यह भी पढ़ें: सफारी कार से ले जा रहे थे 20 हजार कारतूस, पुलिस ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

कौन हैं अनुराग सुजानिया?

अनुराग 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जो मूल रूप से राजस्थान से हैं। उन्होंने पहले एमटेक की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की, जिसके बाद वह भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित हो गए। अनुराग ने पिछले 12 साल में कई जगह नौकरी की है। इनमें टीकमगढ़, मंदसौर, मुरैना और सागर शामिल हैं।


और पढ़ें