तेलंगाना के महबूबा नगर में हुए एक दर्दनाक हादसे में 150 से 200 बकरियां जलकर खाक हो गईं। ये बकरियां एक ट्रक में शिकार थीं जो हादसे का शिकार हो गया और आग लग गई। ट्रक को चला रहे ड्राइवर की भी मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार की सुबह 4 बजे नेशनल हाइवे पर हुआ। बताया गया है कि यह ट्रक बिजली के एक खंबे से टकराकर पलट गया था जिसके चलते डीजल लीक हुआ और आग लग गई।
यह हादसा महबूबा नगर में नेशनल हाइवे 44 पर भूतपुर गांव में हुआ। इस ट्रक में 150 से 200 बकरियां लदी हुई थीं। जब हादसा हुआ तो यह ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के एक खंबे से जा टकराया और पलट गया। पलटने के बाद टंकी से डीजल लीक हो गया और उसमें आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि सारी बकरियां जलकर खाक हो गईं।
यह भी पढ़ें: 'मृतक के बेटे का वीडियो देखो', राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा तो AAP ने दी नसीहत
पांच अन्य लोग हुए घायल
आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आईं और आग बुझाई गई लेकिन बकरियों और गाड़ी के ड्राइवर को बचाया नहीं जा सके। जिला प्रशासन ने बताया है कि कितने का नुकसान हुआ है इसकी जांच की जा रही है। बताया गया कि ट्रक में सवार पांच अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं लेकिन वे अब सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें: सीरिया में हथियार डिपो में बड़ा धमाका, दहल उठा इदलिब; अब तक 14 की मौत
बताया गया कि यह ट्रक कुरनूल की ओर जा रहा था। नेशनल हाइवे पर यह ट्रक एक साइनबोर्ड और बिजली के खंबे से टकराया और आग लग गई। ड्राइवर अंदर ही फंस गया था। इसी वजह से उसकी तुरंत मौत हो गई।