असम विधानसभा चुनाव अप्रैल महीने में हो सकते हैं, इसको लेकर चुनाव आयोग आने वाले समय में तारीखों का ऐलान करेगा। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लगातार असम में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। इसी बीच असम बीजेपी ने सीएम हिमंता सरमा का एक विवादित और आपत्तिजनक पोस्ट किया है, जिसमें वह अल्पसंख्यक समुदाय को गोली मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
हिमंता बिस्वा सरमा सरकार लगातार मुसलमानों के खिलाफ बयानबाजियां कर रहे हैं। इसको लेकर विपक्ष का कहना है कि सीएम राज्य में धुवीकरण की राजनीति कर रहे हैं। वह इससे पहले भी अल्पसंख्यक के खिलाफ बहुसंख्यक समुदाय को उकसाते वाले बयान दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें: 500 करोड़ की ठगी में डायरेक्टर अरेस्ट, 32nd माइलस्टोन अवेन्यू का मामला क्या है?
सीएम सरमा पर चौतरफा हमला
दरअसल, असम बीजेपी ने शुक्रवार की रात मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का एक वीडियो अपने 'एक्स' पर शेयर किया। इस वीडियो में मुख्यमंत्री हिमंता को प्रतिकात्मक रूप से मुसलमानों के सीने में गोदी मारते हुए दिखाया गया है। इस वीडियो के सामने आते ही विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और सोशल मीडिया पर इसको लेकर लोग सीएम को घेर रहे हैं। हालांकि, असम बीजेपी ने यह ट्वीट डिलीट कर दिया है।
जनसंहार को बुलावा
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मोदी सरकार और बीजेपी को घेरते हुए कहा कि मोदी सरकार जनसंहार को बुलावा दे रही है। 'बीजेपी के एक ऑफिशियल हैंडल ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें अल्पसंख्यकों को निशाना बनाके, ‘पॉइंट-ब्लैंक’ मर्डर करते हुए दिखाया गया है। यह कुछ और नहीं बल्कि जनसंहार को बुलावा है- एक सपना जो इस फासिस्ट सरकार (मोदी सरकार) ने दशकों से देखा है। यह कोई मामूली वीडियो नहीं है जिसे ट्रोल कंटेंट समझकर नरअंदाज किया जाए। यह ऊपर से फैलाया गया जहर है और इसके नतीजे भुगतने होंगे।'
उन्होंने कहा, 'इस बात की कोई उम्मीद नहीं है कि नरेंद्र मोदी इसकी बुराई करेंगे या इसके खिलाफ एक्शन लेंगे, लेकिन न्यायपालिका को एक्शन लेना चाहिए और इस मामले में कोई नरमी नहीं दिखाई जानी चाहिए।'
कांग्रेस की कड़ी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री जी, आपका दुलारा मुख्यमंत्री अपने चुनावी विज्ञापन में सीधे मुसलमानों के सीने पर जो गोली मार रहा है। दरअसल, वह गोली संविधान की छाती पर मार रहा है, ऐसी ही एक गोली गोडसे ने महात्मा गांधी के सीने पर मारा था। अब भले ही ये वीडियो डिलीट कर दिया गया हो लेकिन पीएम मोदी सवाल तो आपसे है कि आप ये सब तो देख ही रहे रहे होंगे ना?'
इस वीडियो में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को प्रतीकात्मक रूप से मुसलमानों पर पॉइंट-ब्लैंक रेंज से गोली चलारहे हैं। वीडियो को बीजेपी ऑफिशियल हैंडल से पोस्ट करते हुए 'पॉइंट ब्लैंक शूट' जैसे कैप्शन दिया गया। इतना ही नहीं असमिया भाषा में 'विदेशियों से मुक्त असम', कोई रहम नहीं, तुम पाकिस्तान क्यों नहीं गए? और बांग्लादेशियों के लिए कोई माफी नहीं' जैसे टेक्स्ट भी दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मयूर विहार अबसे 'श्री राम मंदिर मयूर विहार स्टेशन' होगा, DMRC ने बदला नाम
पहले भी दिया था विवादित बयान
बता दें कि पिछले दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य में रह रहे मियां मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था कि वह मियां मुसमलान के खिलाफ हैं। उन्होंने इसी दौरान यह भी कहा था कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद 4 से 5 लाख मियां मुसलमानों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए जाएंगे। कुल मिलाकर यह स्पष्ट है कि असम के मुख्यमंत्री के निशाने पर राज्य के मुसलमान हैं।