logo

मूड

ट्रेंडिंग:

लद्दाख के जोजिला में भारी हिमस्खलन, 7 की मौत, कई वाहन दबे, रेस्क्यू जारी

हिमस्खलन के कारण होने वाले हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है जिसमें पुरुष, महिला और बच्चा शामिल है। सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है।

news image

ज़ोजिला (प्रतीकात्मक तस्वीर) । Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

श्रीनगर-लेह हाईवे पर जोजिला दर्रे (Pass) में शुक्रवार दोपहर को एक बड़ा हिमस्खलन (एवलांच) आ गया। इस हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हैं। मरने वालों में महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं।

 

पुलिस और प्रशासन के मुताबिक, हिमस्खलन दोपहर में कैप्टन टर्न के पास जोजिला पास (द्रास इलाके) में आया। इसमें कम से कम 12 से 15 गाड़ियां आंशिक या पूरी तरह बर्फ के नीचे दब गईं। सड़क पूरी तरह बंद हो गई।

 

यह भी पढ़ें: इटली में बड़ा हादसा, हिमस्खलन में जर्मनी के 5 पर्वतारोहियों की मौत

बचाव अभियान शुरू

इस हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ा बचाव अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस, थल सेना, ब्रॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ), एसडीआरएफ और सोनमर्ग-ड्रास जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। सड़क साफ करने और फंसे लोगों को निकालने के लिए लोग और मशीनें दोनों काम कर रही हैं।

 

द्रास के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट विशाल अत्रि ने बताया कि बचाव कार्य दोनों तरफ से चल रहा है। कश्मीर के सोनमर्ग साइड से और लद्दाख के द्रास साइड से। उन्होंने कहा, 'जब हम मौके पर पहुंचे तो 12-15 गाड़ियां बर्फ के नीचे दिख रही थीं। एवलांच के पीछे की तरफ जाना मुश्किल था।’

 

कई टीमें मौके पर मौजूद

अत्रि ने आगे बताया कि बचाव में 100 से ज्यादा लोग शामिल हैं। इसमें पुलिस, एसडीआरएफ, बीआरओ, आर्मी की एंबुलेंस और मेगा टनल के कर्मी भी मदद कर रहे हैं। सड़क साफ करने वाली मशीनें भी लगाई गई हैं। 

 

कश्मीर साइड से बचाव कार्य में ट्रैफिक जाम की वजह से थोड़ी देरी हुई क्योंकि उस तरफ से ऊपर की ओर काफिला आ रहा था। बचाव अभियान दोपहर 1 बजे से शुरू हुआ और 5 घंटे से ज्यादा समय से चल रहा है। उम्मीद है कि अगले 3-4 घंटे में और काम पूरा हो जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: चमोली हादसा: 'ऐसा लगा सब खत्म...,' हिमस्खलन के मजदूरों की आपबीती सुनिए

बढ़ सकती है संख्या

अधिकारियों का कहना है कि कुछ गाड़ियां पूरी तरह बर्फ में दबी हुई हैं, इसलिए मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। यह सड़क कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाली बहुत महत्वपूर्ण रणनीतिक सड़क है। हिमस्खलन की वजह से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम की जानकारी लेकर ही इस इलाके में यात्रा करें।

Related Topic:#Jammu Kashmir News

और पढ़ें