logo

ट्रेंडिंग:

राम मंदिर के 15KM परिधि में नॉनवेज की डिलीवरी पर बैन, अयोध्या प्रशासन का फैसला

अयोध्या प्रशासन ने राम मंदिर के आसपास क्षेत्र में नॉनवेज खाने की डिलीवरी पर बैन लगा दिया है। प्रशासन की टीम मामले की निगरानी भी करेगी, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Ram Temple

अयोध्या स्थित भव्य श्री राम मंदिर। ( Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

पावन नगरी अयोध्या में अब राम मंदिर के आसपास नॉनवेज खाना नहीं मिलेगा। आयोध्या प्रशासन ने शुक्रवार को मंदिर के 15 किमी परिधि में नॉनवेज खाने की डिलीवरी पर रोक लगा दी है। वहीं नॉनवेज खाना परोसने वाले होटल और होमस्टे को भी प्रशासन ने कड़ी चेतावनी दी है और तय दायरे के अंदर मांस और शराब न परोसने की सलाह दी।

 

अयोध्या के लोगों का कहना है कि पिछले साल मई महीने में नगर निगम ने 14 किमी लंबे राम पथ पर शराब और मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाया था। मगर हकीकत इसके उलट है। रास्ते में दो दर्जन से अधिक आउटलेट पर शराब बेची जा रही है। बता दें कि राम पथ अयोध्या को फैजाबाद से जोड़ता है।

 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक के बेलगावी में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से सात लोगों की मौत

शिकायत के बाद लिया गया फैसला

अयोध्या के लोगों ने पंचकोसी परिक्रमा क्षेत्र में नॉनवेज खाने की डिलीवरी का मामला कई बार उठाया। उनका आरोप था कि फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म प्रतिबंध के बावजूद नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। इसके बाद अयोध्या प्रशासन ने एक नया आदेश जारी किया है। सभी फूड डिलीवरी कंपनियों को भी यह जानकारी दे दी गई है। 

प्रशासन करेगा निगरानी

सहायक खाद्य आयुक्त माणिक चंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से पर्यटकों को नॉनवेज खाने की डिलीवरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद ऑनलाइन नॉनवेज खाने की डिलीवरी पर प्रतिबंध लगाया गया है। सभी होटलों, दुकानदारों और डिलीवरी कंपनियों को सूचना दे दी गई है। लगातार निगरानी की जाएगी, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।  

 

यह भी पढ़ें: सांसदों के फंड खर्च करने पर उठे सवाल, जमकर मचा बवाल, समझिए MPLADS की कहानी

शराब की दुकानें हटाने के लिए लेनी होगी मंजूरी

उधर, राम पथ पर शराब बिक्री के आरोप पर अयोध्या नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि राम पथ के किनारे से मांस की दुकानों को हटा दिया गया है। शराब की दुकानों को हटाने के लिए जिला प्रशासन की मंजूरी जरूरी है। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap