logo

मूड

ट्रेंडिंग:

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को अंतरिम जमानत, डासना जेल से रिहा

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान बुधवार शाम गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा हो गए हैं। हाईकोर्ट से ED मामले में अंतरिम जमानत मिली है। वह रामपुर रवाना होंगे।

आजम खान Azam Khan,

आजम खान, Photo Credit-PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सपा नेता आजम खान बुधवार शाम गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा हो गए। जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद वह जेल से बाहर आए। अब वह अपने गृह नगर रामपुर लौटेंगे। उत्तर प्रदेश की इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंगलवार को ED के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें 10 दिसंबर तक अंतरिम जमानत दी थी। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम उन्हें लेने जेल पहुंचे हैं।

आजम खान को ED ने 31 अक्टूबर को रामपुर जिला जेल के बाहर गिरफ्तार किया था। वह उसी समय डबल PAN कार्ड मामले में जमानत के बाद जेल से बाहर आए थे। इस मामले में हाईकोर्ट ने उन्हें 29 अक्टूबर को जमानत दी थी।

ED का यह मामला रामपुर की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा है। इसमें करीब 426 करोड़ रुपये के कथित मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। चार दिन की ED रिमांड पूरी होने पर 16 नवंबर को कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेजा था।

यह भी पढ़ें: आजम खान को मनी लॉन्ड्रिंग केस में भी मिली जमानत, जेल से बाहर आ पाएंगे या नहीं?

आजम खान की रिहाई पर पत्नी ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की पत्नी तजीन फातमा ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनके लिए दी गई अंतरिम जमानत पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट के मना करने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें शुरू से ही भरोसा था कि अंत में न्याय जरूर मिलेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को आजम खान को मिली अंतरिम जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता को यह राहत देने से आसमान नहीं टूट पड़ेगा।

तजीन फातमा:-
मुझे हमेशा विश्वास था कि एक दिन न्याय जरूर होगा। जब जुल्म की हद हो जाती है तो अन्याय अपनी सीमा तक पहुंच जाता है। आजम साहब को जेल के गेट से ही ईडी ले गई थी, वह शायद जुल्म की आखिरी हद थी। मुझे भरोसा था कि न्याय मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें: 'प्रशासन उत्पीड़न कर रहा है', आजम खान से मिलने के बाद बोले शिवपाल

'जुल्म की इंतहा, इंसानियत का कत्ल'

21 अक्टूबर को जेल से रिहा होने के तुरंत बाद उन्हें दोबारा गिरफ्तार किए जाने पर तजीन फातमा ने इसे जुल्म की पराकाष्ठा और इंसानियत का अपमान बताया। उन्होंने कहा, 'यह जुल्म की इंतहा थी और एक तरह से इंसानियत का कत्ल था। यह अदालत के आदेश की अवमानना भी थी, क्योंकि अदालत ने उसी दिन उनकी रिहाई का आदेश दिया था।'

 

Related Topic:#Azam Khan

और पढ़ें