logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'प्रशासन उत्पीड़न कर रहा है', आजम खान से मिलने के बाद बोले शिवपाल

गाजियाबाद की डासना जेल में शिवपाल यादव आजम खान से मिले। उन्होंने प्रशासन पर उत्पीड़न और फर्जी मुकदमों का आरोप लगाते हुए 2027 में सपा सरकार का दावा किया।

Shivpal Yadav

आजम खान से मिले शिवपाल यादव। (Photo Credit: ANI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने गुरुवार को गाजियाबाद की डासना जेल में आजम खान से मुलाकात की। मुलाकात के बाद शिवपाल यादव ने शासन-प्रशासन पर आजम खान के उत्पीड़न का आरोप लगाया। दावा किया कि उनके खिलाफ दर्ज सभी मुकदमें झूठे हैं।

 

शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि कई बार आजम खान की जान लेने की कोशिश की गई, लेकिन वह मजबूती से खड़े है। शिवपाल यादव से पहले पिछले महीने 22 अक्टूबर को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान से मुलाकात की थी। एक महीने के भीतर यह दूसरी बार है जब सपा के वरिष्ठ नेता ने आजम खान से जेल में मुलाकात की।

 

यह भी पढ़ें: 'सूखकर हड्डी हो गए सुंदर सिंह ठाकुर', ऐसा क्यों बोले पूर्व CM जयराम ठाकुर?

 

आजम खान से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, 'आज आजम खान से मुलाकात की। उनके साथ लगातार उत्पीड़न हो रहा है। लगातार झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। अब केवल न्यायालय पर ही उम्मीद है। न्यायालय ही उनको राहत देगी। लेकिन शासन-प्रशासन लगातार उत्पीड़न कर रहा है। उनका दोष इतना है कि उन्होंने गरीब बच्चों के लिए यूनिवर्सिटी बनाई थी। दूसरा यह कि वो मुसलमान है। इसकी वजह से उनके साथ यह उत्पीड़न और अन्याय हो रहा है।'

 

 

 

जाली में हुई मुलाकात

शिवपाल यादव ने आगे कहा कि आजम खान 10 बार के विधायक, चार बार के मंत्री और दो बार के सांसद है। जेल में प्रोटोकॉल का सीधे-सीधे उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम भी विधायक और मंत्री रहे हैं, लेकिन जाली लगाकर मुलाकात हुई है। यह प्रोटोकॉल का हनन है। 2027 में सपा की सरकार बनने पर जेल में जाली वाली व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी, क्योंकि इससे कैदियों का उत्पीड़न होता है।

 

यह भी पढ़ें: 'आतंकवाद बंद करो, कुछ नहीं निकलेगा', फारूक अबदुल्ला ने पाकिस्तान को दी नसीहत

आजम खान की जान लेने का प्रयास

शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि थाने समेत कई जगह उनकी जान लेने का प्रयास किया गया, लेकिन वह मजबूती के साथ खड़े हैं। आजम खान के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आजम खान समाजवादी पार्टी में है और हमेशा रखेंगे। उनके साथ हमारे पारिवारिक रिश्ते हैं। हम लोग उनके साथ हमेशा खड़े हैं। 

 

2027 में सपा की सरकार बनेगी। उन्हें जेल से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। जेल से बाहर आने पर आजम खान सपा का प्रचार अखिलेश यादव के करेंगे। शिवपाल यादव ने यह भी कहा कि आजम खान के पूरे परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन पर कोई जुर्म नहीं बन रहा है। सबको पता है कि यह सभी फर्जी मुकदमे हैं। 


और पढ़ें