logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कर्ज में परिवार, उधार लेकर बना लिया सातवीं शादी का प्लान, बेटे ने बुलाई पुलिस

उत्तर प्रदेश में एक नाबालिग बेटे ने अपने पिता की सातवीं शादी रोकने के लिए पुलिस से शिकायत की है। बेटे का आरोप है कि 55 वर्षीय पिता पहले ही छह शादियां कर चुके हैं और अब सातवीं शादी की तैयारी में घर की जमीन तक गिरवी रख दी है।

Son upset with father's seventh wedding preparations

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGpt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग बेटे ने अपने 55 वर्षीय पिता की सातवीं शादी रोकने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। बेटे का आरोप है कि उसके पिता सातवीं बार शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। पिता ने सातवीं शादी के लिए घर की जमीन तक गिरवी रख दी है। मामला आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना के एक गांव का है।

 

आजमगढ़ में रहने वाला शनि नाम का छात्र 12वीं कक्षा में पढ़ता है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता अमरजीत मौर्य अब तक छह शादियां कर चुके हैं। अब पिता अमरजीत मौर्य सातवीं शादी की तैयारी कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मेरे 5,000 अफेयर..', पत्नी ने महिला संग पकड़ा तो बोले केरल के परिवहन मंत्री

उधार लेकर सातवीं शादी का प्लान

बेटे का कहना है कि अगर यह शादी हो गई तो पूरा परिवार आर्थिक संकट में आ जाएगा। उसने पुलिस से अपील की है कि उसके पिता को रोका जाए ताकि परिवार सड़क पर आने से बच सके। 

 

शिकायत में बेटे ने बताया कि उसके पिता ने सातवीं शादी के लिए करीब 50 हजार रुपये किसी व्यक्ति से उधार लिए हैं। इससे पहले भी वह अपनी पिछली शादियों के कारण परिवार की आधे से ज्यादा जमीन गिरवी रख चुके हैं। बेटे के अनुसार, वह इन दिनों बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था लेकिन पिता के बढ़ते कर्ज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण उसे पढ़ाई छोड़कर मजदूरी तक करनी पड़ रही है। जब वह परीक्षा देने के लिए घर लौटा तो उसे पता चला कि पिता एक और शादी की तैयारी में लगे हैं।

छह शादियों के बाद भी नहीं रुके अमरजीत मौर्य 

परिवार के भीतर की यह स्थिति अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। गांव के प्रधान शत्रुघ्न कनौजिया ने भी पुष्टि की है कि अमरजीत मौर्य पहले कई शादियां कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि उनकी इस आदत से परिवार के सदस्य और गांव के लोग भी परेशान हैं। बताया जा रहा है कि अमरजीत की कई पत्नियां उन्हें छोड़कर जा चुकी हैं। इसके बावजूद वह लगातार शादी करने की कोशिश करते रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति, PM या राज्यपाल हों, ममता बनर्जी सियासी लोड क्यों नही लेतीं?

बेटे की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अहरौला थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि नाबालिग बेटे की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस ने पिता और बेटे दोनों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि बच्चों और परिवार का भविष्य सुरक्षित रह सके।


और पढ़ें