logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बेटी पर न पड़े तेरहवीं का बोझ, 80 साल के पिता ने जीते-जी किया मृत्यु भोज

बागपत मेें 80 वर्ष के एक बुजुर्ग ने जीवित रहते हुए खुद की तेंहरवीं की दावत का आयोजन किया। बुजुर्ग का मानना था कि उनके निधन के बाद इकलौती बेटी को तेहरवीं का कार्यक्रम करने में परेशानी होगी।

Older Man

अपनी तेहरवीं की दावत देने वाले बुजुर्ग , Photo Credit : Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के जिला बागपत में एक बुजुर्ग पिता ने अपनी इकलौती बेटी की चिंता में ऐसा फैसला लिया, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। 80 वर्षीय किसान बलजोर सिंह ने अपनी मौत के बाद होने वाली तेरहवीं और मृत्यु भोज की रस्म जीते-जी पूरी कर दी। इसके लिए उन्होंने बाकायदा करीब 900 लोगों को निमंत्रण भेजा और आसपास के गांवों के ग्रामीणों, बिरादरी के चौधरियों तथा सर्वसमाज के लोगों को भोज पर बुलाया। आमतौर पर जिस तेरहवीं में मृतक के परिजन और परिचित शामिल होते हैं, यहां उस आयोजन के बीच खुद बलजोर सिंह मौजूद रहे। उनके इस फैसले के पीछे दिखावा नहीं, बल्कि अपनी बेटी को भविष्य की परेशानी से बचाने की चिंता है।

यह मामला बागपत के जौहड़ी गांव का है। यहां रहने वाले 80 वर्षीय किसान बलजोर सिंह के परिवार में उनकी इकलौती बेटी है। उनका कोई बेटा नहीं है और न ही ऐसा कोई अन्य परिजन है, जो उनके निधन के बाद तेरहवीं और मृत्यु भोज की जिम्मेदारी संभाल सके। बलजोर सिंह को चिंता थी कि उनके जाने के बाद इन रस्मों का खर्च और इंतजाम उनकी बेटी के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है।

अपनी कमाई की संपत्ति भी बेटी के नाम की

बलजोर सिंह ने अपनी जिंदगी की मेहनत से जो संपत्ति बनाई है, उसे भी अपनी बेटी के नाम कर दिया है। उनका कहना है कि बेटी पर पहले से ही कई जिम्मेदारियां हैं। ऐसे में उनके निधन के बाद तेरहवीं और मृत्यु भोज का खर्च उठाना उसके लिए मुश्किल हो सकता है। इसी सोच के साथ उन्होंने तय किया कि जब तक वह खुद अपने फैसले लेने और आयोजन करने की स्थिति में हैं, तब तक इस रस्म को स्वयं ही पूरा कर लें।

 

यह भी पढ़ें: बलिया में रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई कार, 4 दोस्तों की मौत

900 लोगों को भेजा निमंत्रण

फैसले के बाद बलजोर सिंह ने आयोजन की तैयारियां शुरू कर दीं। आसपास के गांवों के लोगों, बिरादरी के चौधरियों और सर्वसमाज के लोगों को निमंत्रण भेजा गया। करीब 900 लोगों के लिए मृत्यु भोज का इंतजाम किया गया। इसमें ग्रामीणों के साथ देश खाप और सर्वसमाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया।

तेरहवीं में खुद मौजूद रहे बलजोर सिंह

इस आयोजन का सबसे भावुक कर देने वाला पहलू यह रहा कि जिस व्यक्ति की तेरहवीं में लोग शामिल होने पहुंचे थे, वही बलजोर सिंह उनके सामने मौजूद थे। आमतौर पर किसी व्यक्ति के निधन के बाद परिवार के लोग तेरहवीं और मृत्यु भोज का आयोजन करते हैं, लेकिन बलजोर सिंह ने अपनी मौजूदगी में ही यह रस्म पूरी कर दी। उनका मकसद अपनी बेटी को भविष्य में होने वाली आर्थिक और सामाजिक परेशानी से बचाना है।

 

यह भी पढ़ें: गहने लूटे, फिर नानी-नाती की हत्या, बदायूं में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप

पूरे इलाके में हो रही फैसले की चर्चा

बलजोर सिंह के इस फैसले की चर्चा जौहड़ी गांव के साथ आसपास के इलाकों में भी हो रही है। एक पिता ने अपनी इकलौती बेटी के भविष्य की चिंता में समाज में प्रचलित रस्म को अलग तरीके से निभाने का फैसला किया। उनके इस कदम ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कई बार माता-पिता अपनी संतान की चिंता में ऐसे फैसले लेते हैं, जिनके पीछे भावनाओं और जिम्मेदारी की गहरी कहानी छिपी होती है।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें