logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिस्तर से निकाली रॉड और साथियों को किया लहुलुहान, 1 की मौत, 7 घायल

घटना गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के हॉस्टल में हुई जब डिनर के बाद छात्र सोने चले गए। पुलिस का कहना है कि हमला गुस्से में किया गया था।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

कर्नाटक के बल्लारी में एक निजी आवासीय स्कूल के हॉस्टल में शनिवार रात को क्लास 9 का एक छात्र अचानक गुस्से में आ गया और अपने साथी छात्रों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक छात्र की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

 

यह घटना गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के हॉस्टल में हुई, जहां डिनर के बाद छात्र सोने चले गए थे। आरोपी छात्र ने कथित तौर पर बिस्तर से लोहे की रॉड निकाली और सोते हुए साथियों पर रैंडम तरीके से हमला किया। पुलिस के अनुसार, यह हमला 'गुस्से के आवेश में' हुआ, जिसमें कोई खास वजह नहीं दिख रही है।

 

यह भी पढ़ें: एमपी में दमोह में 10वीं के स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार

आईं गंभीर चोटें

आंध्र प्रदेश के रहने वाले एक छात्र को गंभीर चोटें आईं। उसे बल्लारी के विजयनगर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (VIMS) ले जाया गया लेकिन वह बच नहीं पाया। पोस्टमार्टम के लिए शव वहां रखा गया है।

 

पुलिस के मुताबिक, उस रात हॉस्टल में 9 छात्र थे और एक सोशल साइंस टीचर, जो हॉस्टल वार्डन भी थे, उनकी देखरेख कर रहे थे। जब वार्डन ने हमला रोकने की कोशिश की, तो उन्हें भी चोटें आईं। कुल मिलाकर एक छात्र की मौत हुई और सात अन्य घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हॉस्टल से भागा आरोपी

आरोपी छात्र हमले के तुरंत बाद हॉस्टल से भाग गया। ब्रूसपेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।


यह भी पढ़ें: तरुण हत्याकांड: आरोपियों के घर पर बुलडोजर एक्शन, अवैध हिस्सा MCD ने ढहाया

 

पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम भेजी है। सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। आरोपी नाबालिग होने के कारण मामला जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत चलेगा जिसमें खास कानूनी सावधानियां बरती जाती हैं। पुलिस जांच कर रही है कि हमले की असली वजह क्या थी और हथियार क्या-क्या इस्तेमाल हुए।

Related Topic:

और पढ़ें