logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एमपी में दमोह में 10वीं के स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में 10वीं की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र ऋषि अहिरवार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर 8 नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

A Class 10 student was stabbed to death

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGpt

शेयर करें

google_follow_us

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक दसवीं के छात्र की परीक्षा केंद्र के बाहर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नाबालिग छात्रों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। मरने वाले बच्चे की पहचान ऋषि अहिरवार (14) के रूप में हुई है। वह देहात थाना क्षेत्र के इमलाई गांव का रहने वाला था। हालांकि, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के मलैया मिल इलाके की है।

 

ऋषि 10वीं की बोर्ड परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकल रहा था। उसी समय कुछ छात्रों ने उस पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल ऋषि को उसके साथियों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आठ नाबालिग लड़कों की पहचान की गई। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'दर्द बताते हैं, लोग ड्रामा समझते हैं...', अनुराग डोभाल पर बोल रहे दोस्त

 

CCTV फुटेज से पहचान

हमले में गंभीर रूप से घायल ऋषि को उसके साथियों ने तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर आठ नाबालिग लड़कों की पहचान की गई। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: पढ़े लिखे लोग भी कैसे हो जाते हैं डिजिटल अरेस्ट के शिकार? डर का मनोविज्ञान समझिए


और पढ़ें