logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बलिया BJP के जिलाध्यक्ष ने कई बार रेप किया...', महिला नेता का आरोप, हंगामा

बलिया में 35 साल की BJP नेता ने जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। संजय मिश्रा ने इसे साजिश बताया है। पुलिस जांच कर रही है।

Sanjay Mishra

संजय मिश्रा। Photo Credit: SanjayMishra/BJP

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बलिया में 35 साल की एक स्थानीय BJP नेता ने पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसकी निजी तस्वीरें और वीडियो वॉट्सऐप पर फैलाई गईं। इस केस में जब महिला ने थाने में तहरीर दी तो दर्ज शिकायत से संजय मिश्रा का नाम ही पुलिस ने हटा दिया। 28 सितंबर को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दिए हलफनामे में महिला ने संगीन आरोप लगाए हैं।

बांसडीह के उपपुलिस अधीक्षक (DSP) जय शंकर मिश्रा ने शनिवार को PTI से कहा कि हलफनामा मिल गया है और मामले की जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि जांच में मिले सबूतों और मामले के तथ्यों के आधार पर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने महिला के उस आरोप को खारिज कर दिया कि पुलिस ने उसकी शिकायत में बदलाव किया।

यह भी पढ़ें: केरल में लॉज से महिला का अपहरण, फर्जी पुलिस बनकर पहुंचे लोगों ने किया गैंगरेप

महिला ने क्या आरोप लगाए हैं?

पुलिस के मुताबिक बांसडीह थाने में 15 सितंबर को महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। यह केस स्थानीय BJP पदाधिकारी आलोक सिंह, गणेश गुप्ता और अजीत मिश्रा के खिलाफ IT एक्ट के तहत दर्ज किया गया। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने उसका प्राइवेट वीडियो वॉट्सऐप पर फैलाया, जिससे उसकी निजता, गरिमा और सामाजिक छवि को नुकसान हुआ।

पुलिस पर क्या सवाल उठे हैं?

हलफनामे में महिला ने कहा है कि पुलिस ने उसका बयान दर्ज नहीं किया। इसी वजह से वह जांच में शामिल करने के लिए अपना लिखित बयान अदालत में दे रही है। उसका आरोप है कि आलोक सिंह को संजय मिश्रा का संरक्षण मिला हुआ है। उसने कहा कि आलोक सिंह औ संजय मिश्रा ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

 



महिला का यह भी आरोप है कि उसने पहले बांसडीह पुलिस को जो शिकायत दी थी, उसमें BJP जिलाध्यक्ष का नाम था। उसके मुताबिक उस पर दबाव डालकर दूसरी शिकायत दिलवाई गई। इसके बाद संजय मिश्रा का नाम हट गया और हल्की धाराओं में केस दर्ज हुआ।

महिला ने यह भी कहा कि उसे धमकियां मिल रही हैं और उसे परेशान किया जा रहा है। उसने बताया कि वह आत्महत्या के बारे में भी सोचने लगी थी। इसके बाद उसने यह मामला आगे बढ़ाने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें: सीनियर IAS के बेटे पर संगीन आरोप, युवती से रेप की कोशिश, मां ने बयां किया दर्द

संजय मिश्रा अपने ऊपर लगे आरोपों पर क्या कह रहे हैं?

संजय मिश्रा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। PTI से बातचीत में उन्होंने कहा कि महिला को बहकाकर ये आरोप लगवाए गए हैं। उनके मुताबिक जांच के बाद सच सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो वह किसी भी सजा के लिए तैयार हैं।

संजय मिश्रा ने बताया कि उन्होंने इस मामले की जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दे दी है। उन्होंने यह भी कहा कि महिला BJP की जिला कार्यकारिणी की सदस्य है। उनका दावा है कि वह BJP महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनना चाहती थी।

Related Topic:#BJP#UP Police

और पढ़ें