दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 में एक महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अश्विनी कुमार के बेटे अन्वय कृष्णा ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि दोनों करीब एक साल से रिश्ते में थे और जुलाई से झगड़ा चल रहा था। यह मामला, 26 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे का है। अधिकारी का बेटा इसी वक्त, महिला के घर मे दाखिल हुआ था।
पीड़िता की मां ने कहा है कि उन्हें बुखार था, वह सोई हुई थीं, जब यह वारदात हुई है। उन्होंने कहा कि मेड ने कमरे से शोर की खबर दी। कमरे में जाने पर पीड़िता बाथरूम में लेटी मिली। चेहरा सूजा हुआ था, पैरों से खून बह रहा था और बाल खींचने और थप्पड़ मारने के निशान थे।
यह भी पढ़ें: LPU में रेप की खबर पर हिंसक झड़प, आखिर बवाल क्यों मचा? पूरी कहानी
'बलात्कार और रेप करने की कोशिश की'
महिला ने आरोप लगाया है कि अन्वय कृष्णा ने फोन छीन लिया, फीस के लिए रखा करीब एक लाख रुपये भी ले गया। आरोपी ने एसिड डालने और रेप की धमकी भी दी है। परिवार का आरोप है कि उसने गला दबाने और बलात्कार की कोशिश भी की। मां का कहना है कि सीआर पार्क थाने में शिकायत लिखवाने पर पुलिस ने पहले रसीद नहीं दी और कहा कि सुबह जानकारी मिलेगी।
पीड़िता की मां:-
डॉक्टर हिमांशी, जो गायनेकोलॉजिस्ट है, उसने क्या बोला इस लड़की को पता? कड़वा सच। उसने बोला, 'इस देश में दिन में 5 रेप होते हैं, 5 से 10, और कुछ नहीं होता है उन रेप्स का, उन फीमेल कंडीशंस का'। इस लड़की के साथ असॉल्ट हुआ है, पर इसकी रिपोर्ट डॉक्टर ने पूरी क्लियर करी है। मैं कहां न्याय मांगूं?
यह भी पढ़ें: 'खराब लाइटिंग, टूटी दीवारें' गैंगरेप के बाद आस्था कुंज पार्क में सुरक्षा का खतरा
पुलिस दर्ज नहीं कर रही है FIR
पीड़िता की मां न आरोप लगाया है कि परिवार ने फोन की लोकेशन भी बताई, फिर भी फोन नहीं मिला। परिवार का दावा है कि अधिकारी पिता के प्रभाव की वजह से एफआईआर नहीं लिखी जा रही। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि शिकायत मिल गई है और जांच चल रही है। खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।
AAP ने सरकार को घेरा
AAP नेता सौरभ भरद्वाज ने कहा, 'एक मां का अनुरोध है, इसे वायरल करें। सीनियर IAS अश्वनी कुमार के बेटे ने ग्रेटर कैलाश में उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और उसका गला घोंटने की कोशिश की। बीजेपी की दिल्ली पुलिस ने IAS अश्वनी कुमार के प्रभाव में आकर FIR दर्ज नहीं की है। इसमें कोई शक नहीं है कि अश्वनी कुमार, LG विनय सक्सेना और अमित शाह का खास आदमी रहा है। हम सभी पर धिक्कार है जो हम एक दशक से BJP के गंदी को बर्दाश्त कर रहे हैं।'