logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गैस सिलेंडर लेने निकले दो युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली में दो युवकों को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक गैस सिलेंडर खरीदने निकले थे।

Bareilly two boy road accident

मृतक युवक, Photo Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का मुख्य विषय बन गई है।

 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मृतकों की पहचान रोहित और रवि के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से गैस सिलेंडर लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

 

यह भी पढ़ें: यूपी में हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, अलग-अलग शिफ्ट में खुलेंगे ऑफिस

 

दुर्घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।

मृतक के घर पर टूटा दुखों का पहाड़

रवि के घर हादसे की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां नन्ही देवी बेहोश होकर गिर पड़ीं। रवि तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके पिता ढांकनलाल फुटपाथ पर चश्मे और बेल्ट बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: ब्रांडेड व्हिस्की-बीयर हुई सस्ती, देसी शराब के लिए ढीली करनी होगी जेब

 

वहीं हादसे में जान गंवाने वाला रोहित अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। रोहित के पिता बाबू की मौत उसके बचपन में ही हो गई थी। हादसे के वक्त उसकी मां पीतम देवी घर पर नहीं थीं। जैसे ही उन्हें इस दर्दनाक घटना की खबर मिली उनकी चीख निकल गई। दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे रिठौरा कस्बे में मातम पसरा हुआ है।


और पढ़ें