बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉप पर चली गोली मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। घटना के अगले दिन ही राजस्थान की कोटा पुलिस ने तीनों संदिग्धों को कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें राधा और बबीता नाम की दो महिलाएं भी हैं जिन्होंने शूटर्स को बंदूक पहुंचाया था। अन्य दो के नाम कुणाल और सुमित बताए जा रहे हैं। कुणाल लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सहयोगी बताया जा रहा है। पुलिस को शक है कि यह चारों अपराधी विदेश में बैठे किसी बड़े गैंगस्टर के निर्देश पर काम कर रहे थे।
टाइगर श्रॉप पर तब हमला हुआ था जब वह फुटबॉल खेल कर आ रहे थे। हालांकि रिपोर्टस में बताया जा रहा है कि टाइगर शूटर्स के पहले शिकार नहीं थे। टाइगर पर हमला करने से पहले शूटर्स ने बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियों की रेकी की थी। पर्याप्त सिक्योरिटी की वजह से शूर्टस को अपना प्लान बदलना पड़ा था। दावा किया जा रहा है कि शूर्टस के निशाने पर बॉलीवुड के 'भाईजान'
सलमान खान
थे।
सलमान के घर की रेकी
लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग के निशाने पर सलमान खान हमेशा से रहे हैं। रिपोर्ट बताती है कि जिन तीन आरोपियों ने
टाइगर श्रॉफ
पर हमला किया है उन्होंने इससे पहले सलमान खान के घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' की रेकी की थी। हालांकि पुलिस की पर्याप्त संख्या देखकर शूटर्स को अपना प्लान बदलना पड़ा। इससे पहले अप्रैल 2024 में सलमान के घर पर हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस हमले में किसी को कोई चोट नहीं आई थी। हालांकि तब भी फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ही ली थी।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु पब में IAS ने पुलिस इंस्पेक्टर को जड़ा थप्पड़, गाली दी, FIR दर्ज
एक अन्य रिपोर्ट में यह बताया गया है कि शूटर्स ने सिर्फ सलमान खान के घर की ही रेकी नहीं की थी। सलमान के अलावा शूटर्स ने
अमिताभ बच्चन
,
आमिर खान
और
अक्षय कुमार
के घर की भी रेकी की थी। हालांकि, सलमान खान के घर की ही तरह यहां भी सिक्योरिटी ज्यादा थी। इसलिए हमलावरों ने टाइगर श्रॉप को निशाना बनाया। रेकी के दौरान शूटर्स जान चुके थे कि टाइगर रोज इस वक्त फुटबॉल खेलकर निकलते हैं।
यह भी पढ़ें: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी कब है? पता चल गई बात
सलमान-लॉरेंस की अदावत क्यों है?
सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच चल रही अदावत बहुत पुरानी है। इस विवाद की शुरुआत साल 1998 में हुई थी जब सलमान खान राजस्थान के जोधपुर में 'हम साथ-साथ हैं' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। सलमान खान पर आरोप लगा कि उन्होंने कांकाणी गांव में दो काले हिरण का शिकार किया है। बिश्नोई समाज काले हिरण को विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व देता है। लॉरेंस बिश्नोई जो अपराध के कई मामलों में जेल में है, उसने साल 2018 में सलमान खान को मारने की खुलेआम धमकी दी थी। लॉरेंस की मांग थी सलमान खान को पूरे बिश्नोई समाज से मांफी मांगनी चाहिए।
सरेआम धमकी देने के बाद सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिला था। इसमें धमकी दी गई थी उनका भी अंजाम सिद्धू मूसेवाला जैसा अंजाम भुगतने की बात कही गई थी। इसके बाद सलमान खान को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद ही सलमान खान को महाराष्ट्र सरकार ने Y + सुरक्षा दी थी।