logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मैदान में खेल रहे थे बच्चे तो टीचर ने गुस्से में पेलेट गन चला दी, बच्चा घायल

बंगाल में एक टीचर ने मैदान में खेलते हुए बच्चों के ऊपर पेलेट गन चला दी। टीचर का कहना है कि बच्चे जिस गेंद से खेल रहे थे वह गेंद उनके दरवाजे पर लग गई थी।

news image

प्रतीकात्मक तस्वीर । Photo Credit: AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है। रघुनाथगंज पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बनिपुर इलाके में शुक्रवार को एक प्राइमरी स्कूल के टीचर ने बच्चों पर कथित तौर पर एयरगन से पेलेट्स (छोटी गोलियां) चलाईं। इससे एक बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके घर से हथियार जब्त किया है।

 

गिरफ्तार टीचर का नाम समीर कुमार मंडल बताया जा रहा है। वह ओमारपुर प्राइमरी स्कूल में पढ़ाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बनिपुर में उनके घर के सामने रोज 10-12 बच्चे खेलते थे। कई बार गेंद उनके घर के अंदर चली जाती थी। टीचर इससे परेशान थे और पहले भी बच्चों को वहां न खेलने की चेतावनी दे चुके थे।

 

यह भी पढ़ें: बंदूक की नोक पर उतरवाए महिला के कपड़े, फिर बनाई Video; मुंबई में 6 पर केस

गेंद टकराने से किया फायर

शुक्रवार को बच्चे मैदान में खेल रहे थे। अचानक गेंद टीचर के घर के दरवाजे से टकरा गई। गुस्से में आकर मंडल ने कथित रूप से एयरगन निकाली और बच्चों को डराने के लिए 4-5 राउंड फायर कर दिए। बच्चे डरकर भागे, लेकिन एक बच्चे के हाथ में पेलेट लग गई।

 

घायल बच्चे के पिता बिस्वजीत साहा ने कहा, 'बच्चे सिर्फ खेल रहे थे और गेंद दरवाजे से लग गई। क्या इसके लिए बच्चों पर गोली चलाना ठीक है? मेरा बेटा घायल हो गया है और अब अस्पताल में भर्ती है।'

बच्चा हुआ घायल

घायल बच्चे को खून बहते हालत में जंगीपुर सबडिविजन अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही रघुनाथगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मंडल को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संदिग्ध एयरगन जब्त की है। यह एक आधुनिक एयरगन हो सकती है। पुलिस ने कहा है कि हथियार की फॉरेंसिक जांच कराई जा सकती है ताकि इसकी सही जानकारी मिल सके।

 

पूछताछ में टीचर ने गलती मान ली, लेकिन कहा कि उनका इरादा किसी को चोट पहुंचाने का नहीं था। उन्होंने कहा, 'मैंने सिर्फ बच्चों को डराने के लिए फायर किया था। मुझे नहीं पता था कि किसी को लग जाएगी।'

 

यह भी पढ़ें: जब मर्द जाते हैं कमाने, तब औरतें उठाती हैं बंदूक, कश्मीर में कहां हो रहा ऐसा?

 

इस घटना से बनिपुर इलाके में भारी आक्रोश है। लोग हैरान हैं कि एक टीचर ऐसा कैसे कर सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Topic:#West bengal news

और पढ़ें