logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बंदूक की नोक पर उतरवाए महिला के कपड़े, फिर बनाई Video; मुंबई में 6 पर केस

मुंबई की रहने वाली एक महिला उद्यमी ने फार्मास्यूटिकल कंपनी के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बंदूक की नोंक पर उसके कपड़े उतरवाए।

Mumbai crime news

प्रतीकात्मक तस्वीर।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

मुंबई की रहने वाली एक 51 साल की महिला उद्यमी ने अपने एक फार्मास्यूटिकल कंपनी के सीनियर अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला इतना गंभीर हुआ कि इसमें पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। दरअसल, महिला उद्यमी ने आरोप लगाया गया है कि फार्मास्यूटिकल कंपनी के अधिकारियों ने उसे बंदूक की नोक पर पहले पकड़ा। बाद में उसके कपड़े उतारे और उसके प्राइवेट वीडियो और फोटो सार्वजनिक करने की धमकी दी।

 

महिला ने इसको लेकर मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया है कि यह घटना 18 जनवरी, 2023 की है, जो मुंबई के महालक्ष्मी में स्थित कंपनी के ऑफिस में हुई। मुंबई पुलिस ने NM जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में छह सीनियर फार्मास्यूटिकल अधिकारियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न, शारीरिक नुकसान और हथियारों के इस्तेमाल से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली के बाद मुंबई में लागू ग्रैप 4, क्या खुला है, क्या है बंद? लिस्ट देखिए

महिला के साथ हुआ क्या था?

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला फोटो फ्रेम और गिफ्टिंग का बिजनेस करती है। बताया गया है कि महिला को कथित तौर पर सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच डॉ. ई. मोसेस रोड पर कंपनी के दूसरे फ्लोर के ऑफिस में बुलाया गया था। एफआईआर में कहा गया है कि ऑफिस पहुंचने पर, एक आरोपी ने रिवॉल्वर के बट से महिला कंधे और पीठ पर मारा।

 

यह भी पढ़ें: 'मरकर अमर है मेरा प्यार', प्रेमी की लाश से शादी रचाने वाली लड़की की आपबीती

मुख्य आरोपी ने बुर्का उतारा

महिला ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी ने उसका बुर्का उतार दिया, उसके सिर पर रिवॉल्वर तान दी और उसे अपने सारे कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। आरोप में आगे कहा गया है कि आरोपियों ने महिला की अंडरगारमेंट्स में उसकी फोटो और वीडियो भी बनाईं। उसने कथित तौर पर इन विजुअल्स को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी दी। इसके साथ ही महिला को झूठे कानूनी केस के जरिए जेल भेजने की धमकी देकर उस पर झूठा बयान देने का भी दबाव डाला गया।

 

शिकायत में आगे बताया गया है कि एक और फार्मास्युटिकल अधिकारी ने पहले उसके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई थी, जिससे उसे मानसिक परेशानी हुई। अब मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आधा दर्जन धाराओं में केस दर्ज किया है।

 


और पढ़ें