logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Gay डेटिंग ऐप से दोस्ती करके मिलने बुलाया, फिर चाकू मारकर लूट लिया

बेंगलुरु में एक गे डेटिंग ऐप के जरिए चार युवकों ने एक इंजीनियर को अपना शिकार बनाया। उन्होंने उससे 16 हजार रुपये लूटे और

representative image of crime location

प्रतीकात्मक तस्वीर। (AI Generated Image)

शेयर करें

google_follow_us

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक 27 साल के इंजीनियर को कुछ युवकों ने एक ऑनलाइन गे डेटिंग ऐप के जरिए अपने जाल में फंसाया। इसके बाद उस इंजीनियर पर चाकू से हमला किया गया और उसे लूटा गया। इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने बुधवार को बताया कि उन्होंने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

पुलिस के अनुसार, इस घटना में शामिल चार में से दो आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान दर्शन और राजेश के नाम से की है। वह दोनों आरोपी 19 साल के हैं। हालांकि, पुलिस ने नाबालिग आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। पुलिस ने बताया कि चारों ने स्कूल छोड़ दिया है और अभी बेरोजगार हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'न भूलना न माफ करना', ऑपरेशन सिंदूर के एक साल होने पर भारत ने फिर दिया संदेश

पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज

पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। येलहंका पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 311 के तहत मामला दर्ज किया है। यह धारा ऐसी लूट या डकैती से जुड़ी है जिसमें किसी को मारने या गंभीर चोट पहुंचाने की कोशिश की जाती है। पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर रही है।

Grindr के जरिए बनाया शिकार

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित पिछले तीन साल से 'Grindr' नाम का डेटिंग ऐप इस्तेमाल कर रहा था। शुक्रवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे संपर्क किया और उसे पालानहल्ली गेट के पास मिलने के लिए बुलाया। पीड़ित शाम करीब 7 बजे बस से बताई गई जगह पर पहुंच गया। उस जगह पर चारों आरोपियों ने उसके संपर्क किया। वहां उन्होंने आपस में बातचीत की और उसके बाद उसे जबरदस्ती जयमुनी लेआउट के पास एक सुनसान इलाके में ले गए।

चाकू दिखाकर धमकाया

पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और कहा कि अगर उसने उनकी बात नहीं मानी तो उसकी पर्सनल लाइफ की की जानकारी उसके परिवार और दोस्तों को बता देंगे। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया और पैसे की मांग की।


जब पीड़ित ने विरोध किया, तो एक आरोपी ने उसके सिर, हाथ और पेट पर कई बार चाकू से हमला किया। पुलिस ने बताया कि भागने की कोशिश के बावजूद आरोपी उस पर हावी हो गए और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। 

 

यह भी पढ़ें: 'उनको फांसी मत देना...', बेटे के हत्यारों पर बोलीं चंद्रनाथ रथ की मां

पैसे लूटे और भाग गए

पीड़ित पर हमला करने के बाद आरोपियों ने उसके फोन को छिना। इसके बाद उन्होंने उसके फोन से 16 हजार रुपये ऑनलाइन अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए और वहां से भाग गए। इसके बाद पीड़ित ने घायल अवस्था में अपने एक दोस्त को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद उसका दोस्त उसे एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए लेकर गया। इस घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया और इस मामले में अभी जांच जारी है।

Related Topic:#Bengaluru news

और पढ़ें