logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बेंगलुरु में ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान झड़प, 3 मामले दर्ज, 6 गिरफ्तार

बेंगलुरु के बासवनगुडी में ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई। घटना के बाद पुलिस ने तीन मामले दर्ज किए और छह लोगों को गिरफ्तार किया।

Bengaluru Police

बेंगलुरु में ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान दो गुटों में झड़प | Photo Credit: Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बासवनगुडी इलाके में बुधवार को ईद-ए-मिलाद जुलूस के दौरान झड़प होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

बताया जा रहा है कि जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: फर्जी पेमेंट, स्क्रीनशॉट और लाखों की ठगी, दुकानदारों को ठगने वाला पकड़ा गया

क्या विवाद हुआ?

बेंगलुरु दक्षिण डिवीजन के जयनगर सब-डिवीजन पुलिस के अनुसार 26 अगस्त को राज्यभर में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद-मिलाद मनाया गया। इसे देखते हुए पुलिस ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की थी। जयनगर सब-डिवीजन क्षेत्र में दो प्रमुख जुलूस निकाले गए थे। पहला जुलूस तिलकनगर से सिद्धापुरा, लालबाग और जेसी रोड होते हुए वाईएमसीए मैदान तक पहुंचा। दूसरा जुलूस कुमारस्वामी लेआउट से शुरू होकर बनशंकरी और बसवनगुडी क्षेत्र से गुजरते हुए लालबाग वेस्ट गेट और जेसी रोड के रास्ते वाईएमसीए मैदान तक गया।

 

पुलिस के अनुसार, कुमारस्वामी लेआउट से निकला जुलूस दोपहर बनशंकरी क्षेत्र में पहुंचा। उस समय जेपी नगर और बनशंकरी के पुलिस निरीक्षक जुलूस के साथ मौजूद थे और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित कर रहे थे. जब जुलूस बनशंकरी और बसवनगुडी थाना क्षेत्रों की सीमा पर स्थित गराड़ी अपार्टमेंट के पास केआर रोड पहुंचा, तब मुस्लिम समुदाय के लोग पारंपरिक तरीके से नारे लगा रहे थे।

 

इसी दौरान पुलिस के अनुसार ‘राष्ट्र रक्षणा पाडे’ संगठन के पुनीत केरेहल्ली और अन्य लोग वहां भगवा झंडे लेकर और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए पहुंचे। उन्होंने बताया कि संगठन के सदस्यों ने कथित रूप से जुलूस में शामिल मुस्लिम समुदाय के सदस्यों को भड़काने का प्रयास किया और उन्हें नारे नहीं लगाने को कहा। 

 

यह भी पढ़ें: अग्निवीर भर्ती पर हिमाचल के पूर्व सैनिकों की आवाज, योजना बंद करने की मांग

मुस्लिम युवकों ने किया हमला

पुलिस ने बताया कि जब पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया तो कुछ मुस्लिम युवकों ने कथित तौर पर मुरली नाम के व्यक्ति पर किसी अज्ञात हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद केरेहल्ली और उनके साथियों ने विरोध प्रदर्शन किया और नारे लगाए। साथ ही पुलिस ने घायल व्यक्ति को विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया जबकि केरेहल्ली को एहतियातन सुरक्षा उपाय के तहत थाने ले जाया गया। केरेहल्ली ने कथित तौर पर सड़क खाली करने से इनकार कर दिया था जिससे लोगों को परेशानी हुई। 

 

इस विवाद में अब्दुल रजाक खान के खिलाफ बासवनगुडी थाने में मामला दर्ज किया गया और केरेहल्ली एवं दो अन्य लोगों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं व इस सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

Related Topic:#Eid#Bengaluru news

और पढ़ें