logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बेंगलुरु: प्यार में धोखे का शक, सनकी आशिक ने नर्सिंग छात्रा को चाकुओं से गोदा

बेंगलुरु के कॉटनपेट में एक लॉज में 22 साल की युवती की चाकू मारकर हत्या हुई है। पुलिस ने उसके 23 साल के दोस्त को गिरफ्तार किया है।

मृत गंगा और आरोपी गोकुल कृष्णा। Photo Credit: Social Media

बेगलुरु पुलिस ने गंगा की हत्या के आरोपी गोकुल कृष्णा को गिरफ्तार किया है। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बेंगलुरु पुलिस ने 23 साल के एक युवक को अपनी 22 साल की प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना शुक्रवार सुबह कॉटनपेट के ओटीसी रोड स्थित एक लॉज में हुई। मृत नर्सिंग स्टूडेंट का नाम गंगा है, वह केरल के पथनमथिट्टा जिले के अडूर की रहने वाली थी। आरोपी गोकुल कृष्णा कोल्लम का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक वारदात सुबह 10 से 10.30 बजे के बीच रीजेंसी इन लॉज के दूसरे तल के कमरे में हुई। शुरुआती जांच में सामने आया कि कृष्णा ने गंगा के पेट के निचले बाएं हिस्से में चाकू मारा। ज्यादा खून बहने से विक्टोरिया अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: सैलून में शेविंग करा रहे हत्याकांड के एक गवाह की गोली मारकर हत्या

दोनों के बीच क्या रिश्ता था?

गंगा और कृष्णा ने नेलमंगला के एक निजी कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की थी। गंगा कॉलेज में कृष्णा की जूनियर थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों चार साल से रिश्ते में थे। कृष्णा नर्सिंग की पढ़ाई करने वालों को निजी कॉलेजों में दाखिला दिलाने में मदद करने वाले सलाहकार के रूप में काम करता है।

कोर्स पूरा होने के बाद गंगा घर लौट गई थी। वह बेंगलुरु समेत कई जगहों के निजी अस्पतालों में नौकरी के लिए आवेदन कर रही थी। गुरुवार सुबह दोनों साथ बेंगलुरु आए और लॉज में ठहरे।

 

यह भी पढ़ें: मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, बाहर से बंद था मकान; ताला तोड़कर अंदर पहुंचे परिजन

हत्या से पहले झगड़े की वजह क्या थी?

पुलिस के अनुसार कृष्णा को शक था कि गंगा की किसी दूसरे युवक से दोस्ती है। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस का कहना है कि उसने हमले की योजना बनाई थी और चाकू साथ लेकर आया था। शुक्रवार को एक और झगड़े के दौरान उसने इसका इस्तेमाल किया।

हत्या कर फरार हो गया था आरोपी

हमले के बाद कृष्णा ने लॉज कर्मचारियों को बताया कि गंगा को अस्पताल ले जाना है। कर्मचारियों ने कॉटनपेट पुलिस को सूचना दी और उसे विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कमरे से चाकू बरामद कर लिया है। कृष्णा ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने चाकू शहर की एक दुकान से खरीदा था।

Related Topic:#Crime News

और पढ़ें