logo

मूड

ट्रेंडिंग:

थाने पहुंचे शख्स को इंतजार करने को कहा, प्रेग्नेंट कॉन्स्टेबल को रॉड से मारा

बेंगलुरु में चोरी हुए फोन की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे शख्स को इंतजार करने को कहा गया। इस बात से नाराज शख्स ने गर्भवती रेलवे कॉन्स्टेबल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

Bengaluru, Pregnant Police Constable Attack

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-Chat GPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स चोरी हुए फोन की शिकायत दर्ज कराने आया था, उससे इंतजार करने को कहा गया। इसी बात से नाराज शख्स ने गर्भवती रेलवे कॉन्स्टेबल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 

घटना बेंगलुरु सिटी रेलवे पुलिस थाने की है। पुलिस ने बताया कि शिल्पा को पहले इलाज के लिए मणिपाल अस्पताल ले जाया गया और बाद में राजाजीनगर के सुगुना अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि वह अब खतरे से बाहर हैं।

 

यह भी पढ़ें: सिर्फ विधायक हैं प्रशांत किशोर, फिर मिलने क्यों पहुंचे DGP और चीफ सेक्रेटरी?

क्या है पूरा मामला?

यह घटना सुबह करीब 5:10 बजे हुई, जब आरोपी पुलिस स्टेशन आया और कॉन्स्टेबल को अपने चोरी हुए मोबाइल फोन के बारे में बताया, जिसे उसने प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर चार्जिंग के लिए छोड़ दिया था। FIR के मुताबिक, कॉन्स्टेबल ने उस आदमी से स्टेशन ऑफिसर का इंतजार करने को कहा। मामला तब और बिगड़ गया जब आरोपी बाद में स्टेशन लौटा और उसे अकेला पाकर उससे बहस करने लगा।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, उस आदमी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद उसने भारी बैरिकेड के पहिए से जुड़ी लोहे की रॉड उठाई और कथित तौर पर उसके सिर पर कई बार वार किया। हमले के बाद वह वहां से भाग गया। इस दौरान एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर ने आरोपी का पीछा किया लेकिन उसे तुरंत पकड़ नहीं पाए।

महिला कॉन्स्टेबल के भाई ने की तुरंत कार्रवाई की मांग

महिला कॉन्स्टेबल के भाई ने एक वीडियो संदेश में घटनाक्रम के बारे में बताया और अधिकारियों से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने की अपील की। ​​उन्होंने यह भी दावा किया कि घटना के समय पुलिस स्टेशन में लगभग 40 से 50 कर्मचारी काम कर रहे थे।

 

इस मामले में बेंगलुरु सिटी रेलवे पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) और 132 (सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी करने से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दिया है। आरोपी की पहचान गजेंद्र के तौर पर हुई है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


और पढ़ें