पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विपक्ष कई आरोप लगा रही है। इसका जवाब देते हुए सीएम ने आजतक के पंचायत कार्यक्रम में खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने उन पर और पार्टी पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया। कार्यक्रम में कहा कि उनकी सरकार पर लगे आरोप कि वह दिल्ली से चलती है बिल्कुल निराधार है। मान ने कहा कि अब उनके विरोधी भी इस बात को मान चुके हैं कि राज्य की कमान पूरी तरह उनके हाथ में है। साथ ही सरकार पंजाब से ही चलाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अकाली और बीजेपी का गठजोड़ कछुए और चुहे की दोस्ती जैसा है।
इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि जो विरोधी पहले सरकार गिरने की तारीखें तय करते थे वे अब 2027 के चुनाव पर बात करने लगे हैं। 2027 में भी आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनेगी।
यह भी पढ़ें: यूपी में तेज हुआ लेखपाल आंदोलन, ऑनलाइन काम का बहिष्कार; 24 से अनिश्चितकालीन धरना
अकाली-बीजेपी का गठजोड़
पंजाब में कहा जा रहा है कि अकाली दल अपने पुराने सहयोगी बीजेपी के साथ चुनाव में उतरने जा रही है। इस पर भगवंत मान से पूछा गया कि आप इस गठजोड़ के बारे में क्या सोचते हैं तो उन्होंने कहा, 'बीजेपी और अकाली दल ने यह फैसला किया है कि वह इकठ्ठे रहेंगे। दोनों की दोस्ती कछुए और चूहे की तरह है। दोनों ने अपने पूंछ एक दूसरे के साथ बांध लिए हैं और साथ रहने का फैसला किया है। अब आप लोग तय कर लिजिए कि बीजेपी और अकाली में से कौन कछुआ और कौन चूहा है।'
आप पर यह भी आरोप लगता है कि वह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी 'वारिस पंजाब दे' के साथ चुनाव में उतर रही है। इस पर उन्होंने कहा, 'हम राष्ट्रीय पार्टी है। हमारे कई राज्यों में कई विधायक है। आप कभी हमें कांग्रेस, बीजेपी, कभी
कॉकरोच जनता पार्टी
की बी टीम बताते हैं। हम अपने दम पर चुनाव लड़ रहे हैं और पंजाब में 2027 में भी हमारी सरकार ही बनेगी।'
'मोदी का रथ पंजाब में थमेगा'
भगवंत मान ने कहा कि इसके पहले भी पंजाबियों ने ही मोदी का रथ रोका था। इस बार भी पंजाबी ही मोदी का विजय रथ रोक कर दिखाएंगे। उन्होंने कहा, 'इस बार भी मोदी जी का रथ पंजाबी, पंजाब में रोकेंगे।' उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनके रथ का तो पहिया ही नहीं है।
बीजेपी की यात्रा पर उठाया सवाल
मुख्यमंत्री ने बीजेपी की नशा विरोधी यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि अकाली दल के साथ लंबे समय तक सत्ता में रहने के दौरान ही पंजाब में नशे का दौर गहराया था। मान ने दोहराया कि उनकी सरकार ने चरणबद्ध तरीके से अपने वादे पूरे किए हैं और आगे भी राज्य के विकास और जनता को राहत देने का काम जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़: 3 बदमाश घायल, तीन पिस्टल और कारतूस से भरा बैग बरामद
सीएम ने अपनी सरकार की प्रमुख योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि जुलाई 2022 से लागू 600 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का लाभ बिना किसी कार्ड के सभी पात्र परिवारों को मिल रहा है। इससे राज्य के करीब 90 प्रतिशत घरों का बिजली बिल शून्य आ रहा है। इसके अलावा, अनुसूचित जाति/जनजाति की महिलाओं को 1,500 रुपये और सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये महीने की आर्थिक सहायता दी जा रही है।