बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करते ही जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वह बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जन शक्ति जनता दल की ओर से उम्मीदवार हैं। नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट से प्रशांत किशोर और वीणा मानवी की एंट्री ने सियासी पारा बढ़ा दिया है।
वीणा मानवी पटना कलेक्टरेट में नामांकन दाखिल करने गई थीं। नामांकन पूरा होने के कुछ देर बाद ही पुलिस की कार्रवाई हुई। वीणा मानवी, तेज प्रताप यादव की करीबी हैं और अब उनकी गिरफ्तारी पर तेज प्रताप के समर्थक नाराज हो गए हैं। तेज प्रताप यादव ने मांग की है कि लोकतात्रिक देश में इस तरह की कार्रवाई न की जाए। यह लोकतंत्र का दमन है।
यह भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव के घर पर चोरी, पैसा, सोना, लैपटॉप, मोबाइल लेकर फरार हुआ PA
जन शक्ति जनता दल ने क्या कहा है?
जन शक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा 'हमारी पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी जी के विरुद्ध नामांकन के दिन की गई कार्रवाई पर हमें गंभीर आपत्ति है। हमारा मानना है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने और उनकी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया है। यदि ऐसा हुआ है, तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है।'
मैं, तेज प्रताप यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनशक्ति जनता दल, वीणा मानवी जी के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं। हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है, और आवश्यकता पड़ने पर हम अपने अधिकारों की रक्षा के लिए न्यायालय का दरवाज़ा भी खटखटाएंगे।
यह भी पढ़ें: 'अनुष्का की बेटी से मिलने जबरदस्ती घर में घुसे', अब तेज प्रताप यादव पर लगे आरोप
तेज प्रताप यादव ने कहा, 'बांकीपुर विधानसभा की जनता सत्य और न्याय के साथ खड़ी है। हमें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी।'
वीणा मानवी कौन हैं?
वीणा मानवी बिहार की एक सामाजिक कार्यकर्ता और महिला अधिकारों से जुड़ी चेहरा मानी जाती हैं। वह महिला विकास मंच के जरिए महिलाओं की समस्याओं, न्याय और सामाजिक जागरूकता पर काम करती हैं। उन्होंने दावा किया था कि भोजपुरी सुपरस्टार और बिहार बिहार विधान परिषद सदस्य
पवन सिंह
और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच मध्यस्थता उन्होंने ही कराई थी। वीणा मानवी पटना में सक्रिय हैं। उनका कैंपेन सुर्खियों में रहा है।