बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के घर पर चोरी हो गई है। इस मामले में तेज प्रताप यादव ने खुद शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि यह घटना तेजप्रताप के 42 हार्डिंग रोड़ स्थित सरकारी घर पर हुई। चोरी का आरोप किसी और पर नहीं बल्कि उनके करीबी सहयोगी मोतीलाल राय पर लग रहा है। इसे लेकर तेजप्रताप यादव ने सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज करवा दी है।
शिकायत में कहा गया है कि अलमारी से पार्टी फंड का करीब 20 लाख रुपए कैश चोरी का आरोप है। इसके साथ ही 2 तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, सोनी की चार पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक लैपटॉप, एक लेनेवो का लैपटॉप और चार आईफोन प्रो मैक्स मोबाइल फोन चोरी हुई है।
यह भी पढ़ें: किडनैप किया, खुले में रेप किया, सिगरेट से जलाया..., नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी
दीवार फांदकर फरार होने का आरोप
तेजप्रताप की शिकायत मुताबिक, उन्होंने अपने PA मोतीलाल तो बाउंड्री से कूदते हुए देखा हैा। मोतिलाल वैशाली के रहने वाले हैं और तेजप्रताप के काफी करीबी बताए जाते हैं। तेजप्रताप यादव के अनुसार, यह घटना 22 जून की है और अलमारी से चोरी करने के बाद आरोपी को उन्होंने दीवार फांदकर भागते हुए देखा था।
गवाहों के बयान दर्ज
बताया जा रहा है कि 22 जून की रात करीब 11:30 बजे ड्राइवर अनिल यादव और विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर तेजप्रताप यादव के घर की बाउंड्री फांदकर जाते हुए देखा था। दोनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ गवाही दी है। उन्होंने आरोपित की गिरफ्तारी और सामान की बरामदगी की मांग की है।
2022 में भी हुई थी चोरी
इससे पहले साल 2022 में भी तेज प्रताप यादव के घर पर चोरी हो चुकी है। इसे लेकर तेज प्रताप यादव ने अपने घर में काम करने वाले एक शख्स पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। तेज प्रताप ने एफआईआर में कहा था कि उन्होंने अपने आवास की देखरेख की जिम्मेदारी चंदन नामक युवक को दे दी। चंदन लंबे समय से तेज प्रताप यादव के घर पर काम करता था। 27 मई 2022 को चंदन घर के कीमती सामान और कैश लेकर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: उज्जैन में CM मोहन यादव के परिवार ने खरीदी 168 एकड़ जमीन, बवाल क्यों मचा?
कानूनी विवाद में फंसे हुए तेज प्रताप
इन दिनों तेज प्रताप यादव लगातार विवाद में फंस रहे हैं। अनुष्का यादव के भाई आकाश ने तेजप्रताप के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले में अब FIR दर्ज हो चुकी है और कोर्ट में सुनवाई भी शुरू हो गई है। आकाश यादव ने आरोप लगाया है कि तेज प्रताप यादव उनके घर में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे और उनके परिवार के सदस्यों ने उन्हें धमकाया भी। आकाश ने तेजप्रताप यादव के साथ-साथ उनके सहयोगी मोतीलाल पर भी आरोप लगाए थे।