logo

ट्रेंडिंग:

नीतीश सरकार का 3.16 लाख करोड़ का बजट पेश, बिहार को क्या-क्या मिला?

नीतीश कुमार सरकार ने 2025-26 के लिए 3,16,895 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। बजट में खासतौर से शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास पर जोर दिया गया है।

bihar budget 2025 26

नीतीश कुमार। Photo Credit- PTI

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने सोमवार को 2025-26 के लिए बजट जारी कर दिया। यह बजट राज्य के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने पेश किया। सीएम नीतीश की पार्टी ने इस बजट को बिहार का ऐतिहासिक बजट बताया है। साथ ही जेडीयू ने इसे बिहार के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा बजट बजट बताते हुए कहा कि इसके जरिए नीतीश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के विकास का खाका खींचा है।

 

नीतीश के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का इस बार का बजट 3,16,895 करोड़ रुपये का है, यह पिछली बार के बजट 2024-25 से 38 हजार करोड़ ज्यादा है। बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास पर जोर दिया गया है। 

 

कई बड़ी घोषणाएं हुईं

 

वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि प्रदेश के किसानों स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, शहरों के विकास, सिंचाई, पर्यटन और खेल के लिए बड़ी राशि आवंटित की है। साथ ही महिलाओं के लिए पिंक बस और कैंसर हॉस्पिटल की घोषणा की गई।

 

बिहार की एनडीए सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए पूरे राज्य के प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज बनाने की घोषणा की है। इससे किसानों को अपनी फसलें स्टोर करने में मदद मिलेगी। आइए जानते हैं कि नीतीश कुमार सरकार ने 2025-26 बजट में बिहार को क्या-क्या दिया है...

  • भागलपुर के 140 स्कूलों में अत्याधुनिक साइंस-मैथ लैब से छात्रों को मिलेगी व्यावहारिक शिक्षा, अब बिहार के भविष्य को मिलेगा तकनीक का मजबूत आधार।
  • बिहार के कृषि बाजारों का आधुनिकीकरण और MSP पर खरीद से किसानों को मिलेगा सीधा लाभ, अब बिहार का हर किसान होगा आत्मनिर्भर।
  • 60,964 करोड़ का ऐतिहासिक निवेश, हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज और नए मेडिकल कॉलेज की तैयारी।
  • सरकार ने महिलाओं के लिए कन्या विवाह मंडप, दोगुनी स्कॉलरशिप, पिंक बस, पिंक टॉयलेट, महिला हाट और जिम ऑन व्हील्स से सशक्तिकरण की नई पहल की है।
  • बिहार बजट 2025-26 में हवाई कनेक्टिविटी को नया विस्तार दिया गया है। इसमें तीन महीने में पूर्णिया से उड़ान शुरू, कई शहरों में नए एयरपोर्ट और भागलपुर में मौसम विज्ञान केंद्र की सौगात।
  • बिहार में खेलों के लिए भी घोषणा हुई है। इसमें हर प्रमंडल में खेल संरचना, पुनपुन में 100 एकड़ में बड़ा प्रोजेक्ट और हर प्रखंड में आउटडोर स्टेडियम की सौगात।
  • स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात देते हुए सरकार ने बिहार कैंसर केयर सोसायटी, बेगूसराय में कैंसर अस्पताल और PPP मोड पर नए मेडिकल कॉलेज की शुरुआत करेगी।
  • राज्य सरकार ने डिजिटल सुरक्षा कवच के तहत अब बिहार के 40 साइबर थाने 'माई भारत' पोर्टल से लिंक करेगी। इससे अपराधियों पर सख्त निगरानी और साइबर अपराध पर लगाम लगेगी।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap