logo

ट्रेंडिंग:

बिहार में मंत्रालय का बंटवारा, CM नीतीश से छिना गृह विभाग; किसे क्या मिला?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, कैबिनेट सेक्रेटेरिएट, मॉनिटरिंग मंत्रालय जैसे विभाग रहेंगे।

Bihar cabinet portfolio

नीतीश कुमार।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी नई सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, कैबिनेट सेक्रेटेरिएट, मॉनिटरिंग मंत्रालय जैसे विभाग रहेंगे। इसके अलावा सीएम नीतीश के पास वे सभी विभाग होंगे दो किसी को नहीं दिए गए हैं।

 

इस बार सबसे बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह विभाग बीजेपी के हिस्से में आया है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिहार के गृह मंत्री बनाया गया है।

 

 

 

मंगल पांडे बने स्वास्थ्य मंत्री

दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा को लैंड एंड रेवेन्यू डिपार्टमेंट के साथ में माइंस एंड जियोलॉजी विभाग मिला है। बीजेपी विधायक मंगल पांडे को स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ में कानून मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और विधायक दिलीप जायसवाल को बिहार का उद्योग मंत्री बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में सरकार बनने के बाद पहली राजनीतिक हत्या, VIP नेता को मारी गोली, मौत

बिजेंद्र प्रसाद यादव वित्त मंत्री

जेडीयू विधायक विजय कुमार चौधरी को बिहार का जल संसाधन मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही उनके पास संसदीय कार्य विभाग, सूचना एवं जन-संपर्क और भवन निर्माण विभाग रहेंगे। जेडीयू विधायक बिजेंद्र प्रसाद यादव को बिहार की तिरोजी सौंपी गई है, यानी कि वह बिहार के वित्त मंत्री बनाए गए हैं।

 

इसके साथ ही उन्हें उर्जा मंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। उर्जा के साथ में बिजेंद्र प्रसाद के पास योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पादन एवं निबंधन, वाणिज्य कर विभाग रहेंगे।

श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास मंत्री

इसके अलावा श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास और परिवहन मंत्री बनाया गया है। जेडीयू विधायक अशोक चौधरी को ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। लेशी सिंह राज्य की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री होंगी। नितिन नवीन के पास पथ निर्माण के साथ में नगर विकास एवं आवास विभाग रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें: परिवारवाद से भागने वाले NDA परिवार में कितना परिवारवाद?

 

वहीं, मदन सहनी के पास समाज कल्याण विभाग, राम कृपाल यादव कृषि मंत्री बनाए गए हैं। संतोष कुमार सुमन के पास लघु जल संसाधन विभाग रहेंगे। सुनील कुमार राज्य के शिक्षा मंत्री के साथ में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग संभालेंगे।

दीपक प्रकाश पंचायती राज मंत्री

जेडीयू के जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, संजय सिंह टाइगर को श्रम के साथ में कला, संस्कृति एवं युवा मंत्रालय दिया गया है। सुरेंद्र मेहता को पशु एवं मत्स्य संसाधन, नारायण प्रसाद को आपदा प्रबंधन, रमा निषाद को पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

 

वहीं, लखेंद्र कुमार चौहान को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचिक जनजाति कल्याण, श्रेयसी सिंह को सूचना प्रावैधिकी के साथ में खेल विभाग, प्रमोद कुमार को सहकारिता के साथ में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, संजय कुमार को गन्ना उद्योग, संजय कुमार सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण और दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग दिए गए हैं।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap