logo

मूड

ट्रेंडिंग:

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के भांजों में खूनी संघर्ष, एक की मौत

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों में पानी लेकर हुए विवाद में मामला गोलीबारी तक पहुंच गया, जिसमें एक भांजे की मौत हो गई।

Image of Nityanand Rai

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय(Photo Credit: PTI File Photo)

शेयर करें

google_follow_us

बिहार में अपराध के बढ़ते मामलों के बीच एक और गंभीर घटना सामने आई है। यह मामला केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के परिवार से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार, उनके दो भांजे जयजीत यादव और विश्वजीत यादव के बीच पानी भरने को लेकर मामूली कहासुनी शुरू हुई थी, जो अचानक हिंसक झगड़े में बदल गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी शुरू कर दी।

गोलीबारी में एक की मौत, मां भी घायल

विवाद के बीच जब दोनों को समझाने के लिए उनकी मां बीच-बचाव करने आईं तो उन्हें भी गोली लग गई। घटना के तुरंत बाद तीनों को गंभीर हालत में भागलपुर के अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने विश्वजीत यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि जयजीत यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनकी मां का भी इलाज अस्पताल में जारी है।

 

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: मुस्कान की मां ने अपनी बेटी के बारे में क्या बताया?

क्या है पूरी घटना?

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों भाई एक ही घर में रहते थे और खेती-किसानी करते थे। रोज़ाना की तरह सुबह पानी भरने को लेकर दोनों में विवाद हुआ। बहस के दौरान दोनों ने गोली चला दी। गोली लगने के बाद जयजीत ने विश्वजीत से हथियार छीनकर उस पर दोबारा गोली चला दी। इससे मौके पर ही विश्वजीत की मौत हो गई।

पुलिस जांच जारी

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घायल जयजीत और उनकी मां से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, जयजीत यादव गांव के मुखिया हैं और उन पर पहले से हत्या के कई मामले दर्ज हैं। साथ ही यह भी बताया गया है कि दोनों भाइयों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा था, जो आज खूनी संघर्ष में बदल गया।


और पढ़ें