logo

मूड

ट्रेंडिंग:

स्पा सेंटर में देह व्यापार, पुलिस ने महिलाओं-पुरुषों को इस हालत में दबोचा

बिहार के दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के जीएन गंज स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर कथित देह व्यापार का खुलासा किया। कार्रवाई में 4 महिलाएं, 3 युवक और मैनेजर हिरासत में लिए गए।

representative image of Spa centre raid

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के दरभंगा शहर के लहेरियासराय थाना इलाके के जीएन गंज में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर कथित देह व्यापार का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 4 महिलाओं, 3 युवकों और स्पा सेंटर के मैनेजर को हिरासत में लिया है। वहीं, महिलाओं को पुलिस की निगरानी में वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।

 

क्राइम ब्रांच के DSP उदय शंकर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब नेशनल बैंक के सामने चल रहे एक स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापे के दौरान पुलिस को एक युवक और एक युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके अलावा मौके से जांच से जुड़ी कई अहम चीजें भी बरामद की गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें: बिहार में नाबालिग से गैंगरेप, अश्लील वीडियो भी किया वायरल

3 महीने पहले शुरू हुआ था स्पा सेंटर

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि यह स्पा सेंटर लगभग तीन महीने पहले शुरू किया गया था। छापेमारी की भनक लगते ही स्पा सेंटर का संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। DSP ने बताया कि हिरासत में लिए गए मैनेजर और एक महिला के मोबाइल फोन की जांच में कई युवतियों की तस्वीरें मिली हैं। पुलिस का दावा है कि ग्राहकों को पहले तस्वीरें दिखाई जाती थीं और पसंद आने पर युवतियों को स्पा सेंटर बुलाया जाता था।

दिल्ली-गुजरात की महिलाएं भी शामिल

पुलिस के अनुसार हिरासत में ली गई कुछ महिलाएं अन्य राज्यों की रहने वाली हैं। इनमें दिल्ली और गुजरात की महिलाएं भी शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया है कि इन महिलाओं को शहर के अलग-अलग होटलों में ठहराया जाता था। जब कोई ग्राहक आता था तो उन्हें स्पा सेंटर बुला लिया जाता था। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, रजिस्टर और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने जरूरी साक्ष्य इकट्ठा किए हैं।

 

यह भी पढ़ें: लोन ऐप बनाकर 200 करोड़ डकारा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, ब्लैकमेल कर 5 लाख लोगों को ठगा

क्राइम ब्रांच के DSP ने दी दबिश

छापेमारी में क्राइम ब्रांच के DSP उदय शंकर, लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार, महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी सहित कई पुलिस अधिकारी शामिल थे। पुलिस ने स्पा सेंटर को सील कर दिया है। DSP ने कहा कि FSL रिपोर्ट और आगे की जांच के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। संचालक और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। देर रात तक युवकों का आना-जाना लगा रहता था। कई बार इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई थी। इसी के बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। होटल संचालकों से भी पूछताछ की जा रही है जहां इन महिलाओं को ठहराया गया था।


और पढ़ें