logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद, किसानों को मिलेगा मुआवजा, मंत्री ने दिए निर्देश

बिहार में बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान का सही आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ से प्रभावित किसानों को मुआवजा और जरूरी मदद देने की तैयारी है।

vijay kumar sinha

बिहार कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार में बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कई जिलों में धान और दूसरी फसलें पानी में डूब गई हैं। इस बीच राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि किसानों के हित में सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। फसल को हुए नुकसान का जल्द आकलन कर किसानों को हरसंभव मदद दी जाएगी। मंत्रीG ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित इलाकों और फसलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल को हुए नुकसान का सही और विस्तृत आकलन किया जाए।

 

कृषि मंत्री ने सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने जिलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण करें। खेत में जाकर देखें कि कितनी फसल पूरी तरह बर्बाद हुई है और कितनी फसल को आंशिक नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट जल्द विभाग को दी जाए। उन्होंने कहा, 'किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। फसल के वास्तविक नुकसान का सही आकलन कर प्रभावित किसानों तक राहत और सहायता समय पर पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।'

 

यह भी पढ़ें: पटना सचिवालय में फर्जी अधिकारी बनकर देते थे नौकरी का झांसा, जीजा-साला गिरफ्तार

फसल का मुआवजा मिलेगा

मंत्री ने कहा, 'बाढ़ से फसल को हुए नुकसान का सही आकलन किया जाएगा। इसके बाद प्रभावित किसानों को फसल का मुआवजा और दूसरी जरूरी मदद दी जाएगी। राज्य सरकार इस मुश्किल समय में किसानों के साथ खड़ी है। अगर बाढ़ के कारण किसी क्षेत्र में फसल पूरी तरह या आंशिक रूप से खराब हुई है और अगली फसल के लिए दूसरी फसल लगाने की जरूरत है तो कृषि विभाग इसकी तैयारी भी कर रहा है। किसानों की स्थानीय स्थिति, मिट्टी और मौसम को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त फसलों की जानकारी, जरूरी सलाह और दूसरी मदद दी जाएगी ताकि किसान दोबारा खेती शुरू कर सकें।'

 

मंत्री ने कहा, 'सरकार का उद्देश्य सिर्फ तत्काल राहत देना नहीं है। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि बाढ़ प्रभावित किसानों की अगली खेती प्रभावित न हो और वे जल्द दोबारा खेती के काम में लौट सकें। हम अपने अन्नदाता को इस मुश्किल की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ेंगे।' किसानों की परेशानी दूर करना सरकार की प्राथमिकता है। फसल क्षति का वास्तविक आकलन कर प्रभावित किसानों को नियमानुसार हरसंभव सहायता दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: जमाबंदी में गड़बड़ी नहीं चलेगी, सरकारी जमीन के सत्यापन पर सचिव का सख्त निर्देश

लगातार हो रही निगरानी

मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग जिलों से मिल रही रिपोर्ट के आधार पर बाढ़ की स्थिति और खेती को हुए नुकसान पर लगातार नजर रख रहा है। फसल के नुकसान की सही रिपोर्ट मिलने के बाद प्रभावित किसानों को मुआवजा और दूसरी जरूरी मदद देने की कार्रवाई की जाएगी।

 

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए राहत और सहायता से जुड़ी प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए ताकि जरूरतमंद किसानों को समय पर सरकारी मदद मिल सके। मालूम हो कि बिहार में इस समय कोसी, गंडक, बागमती समेत कई नदियां उफान पर हैं। 19 से अधिक जिलों में बाढ़ का पानी खेतों में घुस गया है। हजारों हेक्टेयर में लगी धान की फसल डूब गई है। इससे किसान परेशान हैं।


और पढ़ें