logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिनदहाड़े बाइक सवारों ने युवती को किया किडनैप, CCTV में कैद हुई घटना

बिहार के पूर्णिया में बाइक पर आए दो युवकों ने 16 साल की लड़की का अपहरण कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bihar kidnap girl video

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit: freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के पूर्णिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। घटना 6 फरवरी को बड़हरा थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव में हुआ है। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसमें दो बाइक सवार लड़कों को पीड़िता को जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर भगा ले जा रहे है। लड़की की मां ने सुमित कुमार और सुजीत कुमार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इस मामले को लव एंगल से भी जोड़ कर देख रही है। 

CCTV फुटेज में क्या?

सीसीटीव फुटेज के अनुसार, 6 फरवरी को एक नाबालिग लड़की बड़हरा बाजार से अपने घर वापस आ रही थी। शाम 5:30 के करीब दो बाइक में सवार लड़के पहुंचे और जबरन लड़की को बाइक पर बिठाकर साथ ले गए। लड़की की मां ने बड़हरा थाने में FIR दर्ज करा दिया है। 

 

यह भी पढ़ें: बीजापुर में मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

पिछले साल भी हुई थी घटना

पिछले साल नवंबर में बिहार के जमुई जिले से 14 वर्षीय एक लड़के का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस के अनुसार, अपहरणकर्ता लड़के के घर में घुसे, घर के अंदर दो बम लगाए और नाबालिग को अपने साथ ले गए। अपराध के समय आरोपी चेहरे पर मास्क पहने हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि बम लगाने का मकसद सिर्फ़ परिवार के सदस्यों में डर पैदा करना था। लड़के का अपहरण करने के बाद आरोपियों ने उसके परिवार से फिरौती की मांग की थी। 


और पढ़ें