logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार: गांव में ही होगी बेटियों की शादी, 50 लाख के विवाह-मंडप बना रही सरकार

बिहार सरकार गांवों में 50 लाख रुपये की लागत से आधुनिक विवाह-मंडप बनवा रही है। इससे ग्रामीण परिवारों को बेटियों की शादी के लिए महंगे मैरिज हॉल या लॉन बुक नहीं करने पड़ेंगे।

हाईटेक विवाह-मंडप की AI Generated तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ग्रामीण इलाकों के गरीब परिवारों को अब बेटियों की शादी के लिए महंगे मैरिज हॉल या लॉन बुक नहीं करने पड़ेंगे। बिहार सरकार 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना' के तहत कैमूर जिले की पंचायतों में आधुनिक विवाह मंडप बनवा रही है। इन मंडपों में शादी के लिए जरूरी सुविधाएं होंगी। जिले की 9 पंचायतों में इनका निर्माण शुरू हो चुका है। योजना के तहत कैमूर की सभी 146 पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से विवाह मंडप बनाए जाएंगे। पहले चरण में जिले के 7 प्रखंडों की 15 पंचायतों में जमीन चिह्नित की गई है। इनमें से 9 पंचायतों में निर्माण कार्य चल रहा है। हर विवाह मंडप करीब 13,200 वर्ग फीट में बनेगा। इसके निर्माण पर लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

 

गरीब परिवारों को सम्मानजनक और सुरक्षित माहौल में विवाह समारोह आयोजित करने की सुविधा देने के लिए इन भवनों को आधुनिक रूप दिया जा रहा है। इनमें विवाह समारोह के लिए बड़ा और सुसज्जित हॉल या मंडप परिसर, वर-वधू पक्ष के लिए अलग-अलग कमरे, महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालय, भोजन तैयार करने के लिए व्यवस्थित रसोईघर (किचन) और अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

यह भी पढ़ें: दरभंगा: विद्यापति के नाम पर होगा एयरपोर्ट, CM सम्राट ने 105 योजनाओं की दी सौगात

सामाजिक गतिविधियों का भी बनेंगे केंद्र

इन भवनों की उपयोगिता केवल शादी-ब्याह तक ही सीमित नहीं रहेगी। विवाह के सीजन के अलावा इनका इस्तेमाल गांव के अन्य सामुदायिक कार्यक्रमों, सामाजिक आयोजनों और जीविका या अन्य महिला समूहों की बैठकों के लिए भी किया जा सकेगा। इससे ग्रामीण स्तर पर सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और पंचायतों में एक स्थायी सामुदायिक केंद्र विकसित होगा।

 

यह भी पढ़ें: 'बिहार में घोटाला नहीं, निवेश की चर्चा', नीतीश सेतु के उद्घाटन पर बोले PM मोदी

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें