logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सेक्स रैकेट का शक, कई होटलों में रेड, 25 हिरासत में, शहर में हड़कंप

जहानाबाद पुलिस ने कथित देह व्यापार की सूचना पर शहर के सात से ज्यादा होटलों में छापेमारी की। 25 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बिहार पुलिस

होटल में रेड। तस्वीर प्रतीकात्मक है। AI इमेज। Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के जहानाबाद शहर में होटलों में कथित देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। एसपी कोटा किरण कुमार के निर्देश पर सदर डीएसपी अनिकेत दुबे के नेतृत्व में शहर के सात से ज्यादा होटलों में एक साथ छापेमारी की गई। अलग-अलग होटलों से कुल 25 लोगों को हिरासत में लिया गया।

सभी हिरासत में लिए गए लोगों को नगर थाना लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि शहर के कुछ होटलों में देह व्यापार चल रहा है। सूचना मिलने पर एसपी ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में कई टीमें बनाई गईं, जिन्होंने एक साथ अलग-अलग होटलों में छापेमारी की।

यह भी पढ़ें: सफारी कार से ले जा रहे थे 20 हजार कारतूस, पुलिस ने 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

मुरलीधर रेस्ट हाउस से शुरू हुई कार्रवाई

पुलिस ने सबसे पहले मुरलीधर रेस्ट हाउस में छापा मारा, जहां से एक जोड़े को हिरासत में लिया गया। मातारा होटल में छह जोड़े मिले। शांति होटल और राजा राम होटल से एक-एक जोड़ा और प्लस इन होटल से भी एक जोड़ा पकड़ा गया। नीलकमल होटल समेत शहर के अन्य होटलों में भी पुलिस ने जांच की।

अभियान में नगर थानाध्यक्ष आलोक कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने होटलों के रजिस्टर की जांच की। कई होटलों के रजिस्टर में एंट्री नहीं मिली। कई जगह बिना पहचान पत्र के कमरे दिए गए थे। पुलिस ने होटल संचालकों से पूछा कि बिना पहचान पत्र के कमरा क्यों दिया गया।

यह भी पढ़ें: 'सेक्सुअलिटी फेज है', आकांक्षा चमोला के इस बयान पर भड़के लोग

देह व्यापार है या कुछ और? पुलिस तलाश रही जवाब

पुलिस यह पता लगा रही है कि हिरासत में लिए गए लोग कहां से आए थे और होटल में क्यों ठहरे थे। यह भी जांचा जा रहा है कि इनके पीछे कोई संगठित गिरोह तो नहीं है। डीएसपी अनिकेत दुबे ने कहा कि पूछताछ के बाद ही साफ होगा कि मामला देह व्यापार का है या कुछ और। देह व्यापार का मामला सामने आने पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।

 

कार्रवाई के बाद कई होटलों ने अपने रजिस्टर दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि बिना पहचान पत्र के कमरा देने या गलत काम में शामिल पाए जाने पर होटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। एसपी कोटा किरण कुमार ने कहा कि शहर में किसी भी तरह का अवैध धंधा नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि होटलों में नियमित जांच होगी और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Topic:#Bihar Police

और पढ़ें