नेटफ्लिक्स का पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप 2' चर्चा में छाया हुआ था। इस शो की विनर श्रेया कालरा है। शो के कंटेस्टेंट्स अपनी दुश्मनी और इमोशनल कंफेशन को लेकर सुर्खियों में थे। इस शो में सबसे ज्यादा आकांक्षा चमोला की हुई थी। उन्होंने शो के प्रीमियर पर बताया था कि गौरव खन्ना से तलाक लेने वाली है। इसके अलावा उन्होंने शो पर खुलासा किया था कि वह बाइसेक्सुअल है। इसके बारे में गौरव खन्ना को शादी से पहले से पता था।
आकांक्षा ने इस शो पर वरुण यादव से बात करते हुए कहा था कि वह अब एसेक्सुअल है। उनका कहना था कि सेक्सुअलिटी इंसान की भावनाओं के हिसाब से होती है। अब उनके इसके लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: कहां हैं विनोद राठौड़? जिन्होंने शाहरुख-संजय की फिल्मों में दिए आइकॉनिक गाने
आकांक्षा ने सेक्सुअलिटी को फेज बताया
शो से बाहर निकलने के बाद तेजस्वी प्रकाश से बात करते हुए आकांक्षा ने कहा कि सेक्सुअलिटी एक फेज है। तेजस्वी ने उन्हें समझाने की कोशिश कि सेक्सुअलिटी फेज नहीं हो सकता है। आप गलत बोल रहे हो लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं थी।
आकांक्षा ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि इमोशनल, फिजिकल और मेंटल अनुभव व्यक्ति को उस स्थिति तक पहुंचाते हैं। उन्होंने आगे कहा, 'वह जिस स्टेज पर है उसमें किसी के साथ कोई फिजिकल रिलेशन नहीं चाहती है। इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें इमोशनल कनेक्ट की जरूरत नहीं है। मैं बस जानती हूं कि अभी उस तरह के फिजिकल रिश्ते के लिए तैयार नहीं हूं और इसलिए मैं कहती हूं कि मैं एसेक्सुअल हूं।'
यह भी पढ़ें: 'आत्मा बेचकर सी ग्रेड फिल्मों में किया काम', दिवालिया हो गई थीं सुष्मिता मुखर्जी
इंटरनेट पर ट्रोल हुईं आकांक्षा चमोला
आकांक्षा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, 'सालों से एलजीबीटीक्यू समुदाय के लोग समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि सेक्सुअलिटी कोई फेज नहीं है। आकांक्षा चमोला को मीडिया ट्रेनिंग और सेक्स एजुकेशन की जरूरत है।'
दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'आकांक्षा को समझना चाहिए कि उन्हें कुछ भी बोलने से पहले दो बार सोचने की जरूरत है।' तीसरे व्यक्ति ने लिखा, 'सेक्सुअलिटी आपकी फिलिंग और मेंटल हेल्थ के हिसाब से बदल नहीं सकता है। आकांक्षा तुम बेवकूफ हो।'
आकांक्षा को 'स्वरागिनी', 'कैसे मुझे तुम मिल गए' टीवी सीरियल से पहचान मिली थी। वह लंबे समय से छोटे पर्दे से दूर है। वह इंडस्ट्री में फिर से काम करना चाहती है।