logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिहार: तय सीमा से ज्यादा शराब के साथ DM ऑफिस का कर्मचारी गिरफ्तार

किशनगंज में DM ऑफिस में कार्यरत एक बड़ा बाबू को शराब पीकर सड़क पर तमाशा करने के आरोप गिरफ्तार किया गया है। इस पर लोगों ने प्रशासन पर सवाल खड़ा किया है।

Representative Image

सांकेतिक तस्वीर, Photo credit- Social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के किशनगंज में डीएम कार्यालय का एक बड़ा बाबू शराब के नशे में हंगामा करते पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 22 नवंबर की शाम धरमगंज इलाके में सरदार गोपाल स्कूल के पास लोग एक व्यक्ति को नशे में हो-हल्ला करते देख हैरान थे। जब लोगों ने करीब जाकर देखा तो पता चला कि वह कोई और नहीं, बल्कि डीएम कार्यालय के जनरल सेक्शन में कार्यरत बड़ा बाबू अशोक सहनी  हैं।

 

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही किशनगंज थाने के SI महेश कुमार यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अशोक सहनी को हिरासत में ले लिया। पुलिस को उनके मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी। इसके बाद पुलिस उन्हें सदर अस्पताल लेकर गई। जांच रिपोर्ट में अल्कोहल की मात्रा 308 MG/100 ML पाई गई। रिपोर्ट आते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में साढ़े तीन साल में कम हुए मर्डर, महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ा

कौन हैं अशोक सहनी?

अशोक सहनी शहर के डुमरिया वार्ड संख्या 30 निवासी भुवनेश्वर सहनी के पुत्र हैं। वह डीएम कार्यालय परिसर स्थित जनरल सेक्शन में बड़ा बाबू के पद पर तैनात हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी और उन्हें किशनगंज थाना लाया गया। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि अशोक सहनी शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं SDPO खुसरू सिराज ने बताया कि धरमगंज में नशे में हंगामा करने की सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई की गई। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें: भोपाल के ऐशबाग में 600 घरों पर क्यों चल रहा प्रशासन का बुलडोजर?

सरकारी महकमे में चर्चा

गिरफ्तारी के बाद पूरे सरकारी महकमे में चर्चा का बाजार गर्म है। कर्मचारी आपस में इस घटना को लेकर बात कर रहे हैं। इस घटना से डीएम कार्यालय की छवि को झटका लगा है। लोग कह रहे हैं कि जिस कार्यालय से शराबबंदी लागू कराई जाती है, उसी का कर्मचारी शराब पीकर पकड़ा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अशोक सहनी नशे में हंगामा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना से सरकारी कर्मचारियों की छवि खराब होती है। लोगों ने विभागीय कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। शराब पीना और पिलाना दोनों अपराध है। पकड़े जाने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है। अब देखना होगा कि इस मामले में विभाग क्या कार्रवाई करता है। क्या अशोक सहनी पर विभागीय कार्रवाई होगी या सिर्फ कानूनी कार्रवाई होगी?

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें