logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हिमाचल प्रदेश में साढ़े तीन साल में कम हुए मर्डर, महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ा

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने विधानसभा में बताया है कि बीते साढ़े तीन साल में राज्य में आपराधिक मामलों की स्थिति क्या है। इस डेटा के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ा है।

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में पिछले साढ़े तीन साल में हत्या की घटनाओं में मामूली कमी आई है। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध में बढ़ोतरी हुई है। राज्य सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, हर साल लगभग चार्जशीट किए गए केस में से लगभग 20 प्रतिशत केस में ही दोष सिद्धि हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने इस दौरान अपनी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा आने वाले समय में ऐसे कानून भी लाए जाएंगे जिनके तहत आपराधिक गतिविधियों से कमाई संपत्ति जब्त करने जैसे कड़े प्रावधान होंगे।  

 

राज्य में जनवरी 2023 से 1 नवंबर 2026 तक हत्या के 329 और दुष्कर्म के 1,386 मामले दर्ज किए गए, जबकि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की संख्या 10 हजार से ज्यादा रही। हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में पेश किए गए डेटा में यह जानकारी दी गई। हाल ही में खत्म हुए शीतकालीन सत्र में पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 6,930 और बच्चों के खिलाफ अपराध के 3,122 मामले दर्ज किए गए। राज्य में चार साल के दौरान कुल 73,269 आपराधिक मामले दर्ज किए गए, जिनमें इस साल एक नवंबर तक के 16,560 मामले शामिल हैं। यह संख्या पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 742 अधिक है।

साढ़े 3 साल में हिमाचल में क्या बदला?

वार्षिक आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 19,987, 2024 में 17,916 और 2025 में 18,806 आपराधिक मामले दर्ज किए गए। हत्या के मामलों में कमी आई। वर्ष 2023 में हत्या के 93 मामले, 2024 में 84 मामले और 2025 में 83 मामले दर्ज किए गए। इस साल 1 नवंबर तक हत्या के 69 मामले सामने आए। हालांकि, दुष्कर्म के मामले 2023 में 344, वर्ष 2024 में 331, वर्ष 2025 में 398 और इस साल एक नवंबर तक 313 रहे। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले 2023 में 1,636 से बढ़कर 2024 में 1,627, वर्ष 2025 में 1,792 और वर्ष 2026 के पहले 10 महीनों में 1,875 हो गए।

 

यह भी पढ़ें: 'बिहार सरकार ने किसानों की 300 करोड़ की जमीन हड़पी', भड़के RJD के सुधाकर सिंह

 

इसी तरह, बच्चों के खिलाफ अपराध के मामले 2023 में 681, 2024 में 741 मामले और 2025 में 884 मामले रहे। इस साल एक नवंबर तक ऐसे 816 मामले दर्ज किए गए। पुलिस जांच और न्यायिक कार्रवाई के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में 17,252, 2024 में 15,036, 2025 में 15,341 और इस साल 1 नवंबर तक 9,389 केस में चार्जशीट दाखिल की गई। इस तरह कुल 57,018 केस में चार्जशीट दाखिल की गई जबकि इस अवधि में 10,005 मामलों में दोष सिद्धि हुई। इनमें 2023 में 3,622 मामले, 2024 में 2,847 मामले, 2025 में 2,259 मामले और इस साल एक नवंबर तक 1,277 मामलों में दोष सिद्धि शामिल है।

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने क्या कहा?

अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश संगठित अपराध (रोकथाम एवं नियंत्रण) विधेयक, 2025 में संगठित अपराध गिरोहों, आपराधिक सिंडिकेट, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध आर्थिक गतिविधियों से निपटने के लिए कड़े प्रावधान प्रस्तावित हैं। प्रस्तावित कानून में आपराधिक गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने या उन पर कानूनी रोक लगाने तथा संगठित अपराध में शामिल लोगों और उनके सहयोगियों के लिए कड़े दंड का प्रावधान है।

 

यह भी पढ़ें: दूध-सब्जियों की देशभर में सप्लाई के लिए पंजाब ने रेलवे से मांगे रेफ्रिजरेटेड कोच

 

राज्य सरकार ने सीसीटीवी कैमरों और आधुनिक तकनीकी उपकरणों के जरिए निगरानी मजबूत करने, स्कूलों में साइबर सुरक्षा और साइबर स्वच्छता से जुड़े विशेष पाठ्यक्रम लागू करने तथा महिलाओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाएं स्थापित करने की पहल का भी उल्लेख किया।


और पढ़ें