logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मोतिहारी में पेड़ से लटकी मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, सुसाइड या ऑनर किलिंग?

मोतिहारी में प्रेमी-प्रेमिका की लाश आम के पेड़ से लटकी मिली जिसके बाद कई सवाल खड़े हो गए। पुलिस सुसाइड और हत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

AI generated image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के मोतिहारी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां आम के बगीचे में एक युवक और एक युवती की लाश पेड़ से लटकी मिली। दोनों की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। एक साथ दोनों की लाश फंदे से लटकी मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस इसे सुसाइड मान रही है लेकिन हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

 

मामला पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का है। शुक्रवार सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर जा रहे थे तो उन्होंने आम के बगीचे में दो लाशों को पेड़ से लटका देखा। देखते ही देखते पूरे गांव में खबर फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान भोला बैठा (30) और सफीना खातून के रूप में हुई है। दोनों इसी गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल की जांच के लिए FSL और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: बाढ़ में कैश बांट रहे पप्पू यादव, लेसी सिंह बोलीं- आखिर पैसा कहां से आ रहा?

दोनों के बीच था प्रेम-प्रसंग

जानकारी के मुताबिक, सफीना खातून और भोला बैठा के बीच काफी पहले से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों पहले से शादीशुदा थे। सफीना की पहले से 2 शादियां हो चुकी थीं। दूसरी शादी उसने मोहम्मद सनाउल्लाह से की थी। सफीना के दो छोटे बच्चे भी हैं। वहीं भोला बैठा भी शादीशुदा था और उसका भी परिवार है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ गई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। गांव में दोनों के अफेयर की चर्चा भी होने लगी थी। परिजनों को भी इसकी जानकारी थी। दोनों के परिवार में इसे लेकर तनाव भी चल रहा था।

 

परिजनों के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे भोला खाना खाकर घर से निकला था। वह अपना फोन घर में ही छोड़कर गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। दूसरी तरफ सफीना भी गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे घर से निकल गई थी। उसके दूसरे पति मोहम्मद सनाउल्लाह ने भी उसे काफी ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोनों के परिजन रात भर परेशान रहे और अपने स्तर से तलाश करते रहे। अगले दिन शुक्रवार सुबह दोनों की लाश आम के बगीचे में पेड़ से लटकी मिली। दोनों की लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। कुछ लोग इसे प्रेम में असफल होने के बाद की गई आत्महत्या बता रहे हैं तो कुछ लोग ऑनर किलिंग की आशंका जता रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: रांची RSS ऑफिस पेट्रोल बम केस में NIA की रेड, पटना से 1 करोड़ के जेवर बरामद

पुलिस दोनों एंगल से जांच कर रही

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ सबूत भी जुटाए हैं। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। हरसिद्धि थानाध्यक्ष ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह का पता चलेगी। FSL की टीम ने भी घटनास्थल से नमूने लिए हैं। डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच की जा रही है। 

 

पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से मिले सबूत और लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर यह आत्महत्या है तो इसके कारणों का पता लगाया जाएगा और अगर हत्या है तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

इस घटना के बाद दोनों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है। भोला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सफीना के दो छोटे बच्चों की भी हालत खराब है। गांव में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से यह घटना हुई है। कुछ लोगों का कहना है कि सामाजिक दबाव और परिवार की बंदिशों के कारण दोनों ने यह कदम उठाया होगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।


और पढ़ें