logo

ट्रेंडिंग:

जन सुराज के पहले अध्यक्ष बने पप्पू सिंह, प्रशांत किशोर ने क्या कहा?

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर ने राजधानी पटना में कहा कि अब वह बिहार में जनसंपर्क पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

jan suraj party

प्रशांत किशोर। Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सोमवार को पार्टी के नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी। पूर्णिया से पूर्व बीजेपी सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह को सर्वसम्मति से पार्टी का पहला राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। पप्पू सिंह दो बार पूर्णिया लोकसभा से सांसद रहे हैं। 

 

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर ने राजधानी पटना में कहा कि अब वह बिहार में जनसंपर्क पर ध्यान केंद्रित करेंगे। साथ ही कहा कि जन सुराज का संगठन चलाने की जिम्मेदारी उदय सिंह और आरसीपी सिंह जैसे लोगों को सौंपेंगे। बता दें कि उदय सिंह और आरसीपी सिंह एक दिन पहले यानि रविवार को ही पार्टी में शामिल हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें: परिवार के 4 लोगों को मारने वाले को होगी फांसी, 4 साल बाद आया फैसला

 

'पूरे बिहार के लोगों को उम्मीद' 

 

प्रशांत किशोर ने कहा, 'हम उनका स्वागत करते हैं। हमें ही नहीं पूरे जन सुराज, पूरे बिहार के लोगों को उम्मीद है कि जो उनका अनुभव रहा है, उसे इस्तेमाल करते हुए वे बड़े मंच से जुड़कर बिहार के लिए कुछ करें। वे केवल जन सुराज को आगे बढ़ाएंगे ऐसी ही नहीं बल्कि पूरे बिहार को आगे बढ़ाएंगे ऐसी आशा और अपेक्षा है।'

 

 

पदयात्रा फिर से शुरू करेंगे किशोर

 

उन्होंने कहा, 'मैं कल से बिहार में अपनी पदयात्रा फिर से शुरू कर सकता हूं।' किशोर ने यह भी कहा कि उदय सिंह को इस मकसद के लिए गठित समिति द्वारा केवल बहुमत से नहीं, बल्कि सर्वसम्मति से चुना गया है। दरअसल, पिछले साल दो अक्टूबर को जन सुराज पार्टी की स्थापना की गई थी, तभी से पार्टी बिना किसी पूर्णकालिक अध्यक्ष के काम कर रही थी। किशोर ने साफ किया है कि वह अपने पास कोई पद नहीं रखेंगे। 

 

यह भी पढ़ें: ज्योति मल्होत्रा के बाद पंजाब में दो पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

 

बता दें कि पार्टी की स्थापना के तुरंत बाद पूर्व आईपीएस अधिकारी मनोज भारती को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap