logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पटना में फिर सड़क पर उतरे छात्र, पुलिस के वाटर कैनन के आगे किया डांस

पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर पटना में छात्रों ने प्रर्दशन किया। पुलिस ने वाटर कैनन चलाया और पप्पू यादव समेत कई नेताओं व प्रर्दशनकारियों को हिरासत में लिया।

patna student protest

पटना छात्र प्रर्दशन, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर पटना की सड़कों पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। बिहार के मुख्यमंत्री के आवास का घेराव को निकले छात्र संगठनों और पुलिस के बीच इनकम टैक्स गोलंबर पर तीखी झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। दिलचस्प नजारा यह रहा कि वाटर कैनन की बौछार के बीच कई छात्र डांस करते नजर आए तो कुछ सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने बल प्रयोग कर छात्रों को हटाया और कई को घसीटकर सड़क से किनारे किया। इस दौरान NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सड़क पर लेटकर नारेबाजी करते दिखे। बाद में पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया।

 

छात्रों का मार्च सुबह से ही शुरू हो गया था। सबसे पहले जेपी गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर छात्रों को रोका लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ने की भी कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हुए।

 

यह भी पढ़ें: PM मोदी को गाली देने वाली नाबालिग लड़की के परिवार ने छोड़ा घर, पुलिस क्या बोली?

 

इसके बाद छात्र जुलूस की शक्ल में इनकम टैक्स गोलंबर पहुंचे। यहां भी भारी पुलिस बल और कई लेयर की बैरिकेडिंग लगाई गई थी। छात्रों ने एक बार फिर बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने वाटर कैनन चलवा दिया। वाटर कैनन की बौछार के बीच भी छात्र पीछे नहीं हटे। कुछ छात्र पानी में भीगते हुए डांस करने लगे तो कुछ हाथ में तख्तियां लेकर सड़क पर बैठ गए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़ा और कई को बसों में भरकर हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए पप्पू यादव

प्रदर्शन में पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी शामिल हुए। उन्होंने छात्रों के साथ मिलकर बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने छात्रों पर गोली चलाई है। छात्रों की मांग जायज है। जब तक पेपर लीक और बेरोजगारी का मुद्दा हल नहीं होगा यह लड़ाई जारी रहेगी। वहीं बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम भी छात्रों के साथ बैरिकेडिंग पर चढ़कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दिखे। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की आवाज दबाना चाहती है लेकिन हम दबने वाले नहीं हैं। कुछ देर बाद पुलिस ने पप्पू यादव और राजेश राम समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उन्हें बेली रोड थाने ले जाया गया।

 

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ सबसे आगे दिखे। पुलिस ने जब बैरिकेडिंग के पास उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे सड़क पर लेट गए और रोजगार दो, पेपर लीक बंद करो के नारे लगाने लगे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाकर बस में बैठाया। प्रदर्शनकारियों ने इनकम टैक्स चौराहे पर टायर जलाकर भी विरोध जताया। इससे कुछ देर के लिए इलाके में धुआं भर गया और ट्रैफिक बाधित हो गया। छात्र लगातार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

 

यह भी पढ़ें: 'नीतीश कुमार CM होते तो...', बांकीपुर की हार पर बोले अनंत सिंह

पुलिस ने दी चेतावनी

घटना के बाद पटना के सिटी एसपी ने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की इजाजत थी लेकिन वे बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ रहे थे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया। 40 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। अच्छी बात यह है कि किसी को चोट नहीं आई है। वहीं छात्रों का कहना है कि पेपर लीक के मामलों में सरकार कार्रवाई नहीं कर रही। बीपीएससी, दरोगा और अन्य परीक्षाओं में धांधली हुई है। बेरोजगारी चरम पर है। इसलिए उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।

 

घटना के बाद एक वरिष्ठ नेता ने इनकम टैक्स चौराहे पहुंचकर पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। उन्होंने हिरासत में लिए गए सांसद पप्पू यादव और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम से बातचीत कर पुलिस कार्रवाई और छात्रों की मांगों के बारे में जानकारी ली। नेता ने कहा कि सरकार को छात्रों की समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए। दमन से समाधान नहीं निकलेगा। बातचीत से ही रास्ता निकल सकता है। फिलहाल इनकम टैक्स गोलंबर और उसके आसपास भारी पुलिस बल तैनात है। ट्रैफिक सामान्य कर दिया गया है लेकिन पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।


और पढ़ें