logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गणतंत्र दिवस पर गुरुजी ने लगा दिए 'जिन्ना जिंदाबाद' के नारे, पकड़ ले गई पुलिस

बिहार के एक स्कूल में एक टीचर को पुलिस हिरासत में लिया गया है क्योंकि वह राष्ट्रगान के बाद 'जिन्ना जिंदाबाद' और 'जिन्ना अमर रहें' के नारे लगा रहे थे।

ai generated image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Sora AI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पूरे देश में आज गणतंत्र दिवस दो धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर बिहार के सुपौल से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। एक सरकारी स्कूल में हो रहे गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक टीचर ने ही 'जिन्ना जिंदाबाद' के नारे लगाने शुरू कर दिए। मामले की लिखित शिकायत पुलिस तक पहुंची तो पुलिस भी ऐक्शन में आई और आरोपी शिक्षण को पकड़ ले गई। अब पुलिस इस मामले की जांच की जा रही है और आरोपी शिक्षक के आचरण के बारे में भी पूछताछ हो रही है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना सुपौल जिले के किशनपुर प्रखंड में आने वाले आदर्श उत्क्रमिक उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। पुलिस को इस बारे में स्कूल के प्रधानाध्यापक धनंजय तिवारी ने लिखित शिकायत दी है। उनकी शिकायत के मुताबिक, एक शिक्षक मंसूर आलम ने राष्ट्रगान के तुरंत बाद 'मोहम्मद जिन्ना अरम रहें' बोलने लगे। शिकायत के मुताबिक, मंसूर आलम की इस नारेबाजी के बाद सभी लोग असहज हो गए। 

 

यह भी पढ़ें: 'बच्चों ने लव मैरिज की तो परिवार का बहिष्कार होगा', MP में पंचायत का फैसला

शिकायत के बाद पुलिस ने लिया ऐक्शन

 

प्रधानाध्यापक का यह भी कहना है कि मंसूर आलम ने भारतीय संविधान का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन किया है, इसलिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई करें। इससे पहले प्रधानाध्यापक ने फोन करके भी थाने में सूचना दी थी। इसी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिक्षक मंसूर आलम को हिरासत में ले लिया है।

 

यह भी पढ़ें: मंत्री ने भाषण में आंबेडकर का नाम नहीं लिया, भड़क गई महिला कर्मचारी

 

इस घटना की पुष्टि करते हुए सुपौल के एसपी शरत आरएस ने कहा है कि लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अब इस बात की भी जांच की जा रही है कि पहले इस शिक्षक का आचरण कैसा रहा है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोग और स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक भी आक्रोशित हैं। सब की मांग है कि शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

 

 

Related Topic:#bihar news

और पढ़ें