logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'CM के आने तक नहीं उठूंगा', बाढ़ राहत को लेकर धरने पर बैठे विधायक विनय बिहारी

पश्चिम चंपारण में बाढ़ राहत को लेकर बीजेपी विधायक विनय बिहारी समाहरणालय में धरने पर बैठ गए। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन, पॉलिथीन, पानी और दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की है।

bjp mla vinay bihari

BJP विधायक विनय बिहारी, Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच लौरिया विधानसभा के बीजेपी विधायक विनय बिहारी जिला प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए। बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त राहत और सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए विधायक ने बेतिया समाहरणालय परिसर में गमछा बिछाकर धरना शुरू किया। विधायक ने कहा कि जैसी आपदा है वैसी व्यवस्था नहीं है और उनके पास भी कोई दूसरा रास्ता नहीं है। उन्होंने मांग की कि बाढ़ प्रभावित लोगों को पॉलिथीन, राशन और अन्य जरूरी राहत सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाए।

 

धरने के दौरान विधायक ने शायरी के अंदाज में कहा, 'दुख है, दर्द है, मैं आह भर रहा हूं, अपने राजा के आने का इंतजार कर रहा हूं। ऊपर श्रीहरि, नीचे सम्राट चौधरी ।' उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि मुख्यमंत्री खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करें और राहत व्यवस्था को दुरुस्त कराएं। विधायक ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बाढ़ क्षेत्र का जायजा लेने नहीं आते तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे।

 

यह भी पढ़ें: सोन नदी में अवैध बालू खनन पर बड़ा एक्शन, 23 लोग गिरफ्तार, चार नाव और ड्रेजर जब्त

विधायक ने प्रशासन पर लगाए आरोप

पश्चिम चंपारण में गंडक नदी के बढ़े जलस्तर से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। वाल्मीकिनगर बराज से 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बगहा, लौरिया, बैरिया, नौतन और योगापट्टी के कई गांव प्रभावित हुए हैं। लौरिया विधानसभा क्षेत्र के भी कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों के घरों में पानी घुस गया है और कई लोग ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं।

 

विधायक ने आरोप लगाया कि बाढ़ पीड़ितों को पर्याप्त राहत सामग्री नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों में राहत सामग्री पहुंची है लेकिन कई प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी लोग सुविधाओं से वंचित हैं। विधायक के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित इलाकों में पॉलिथीन शीट, राशन, पीने का पानी और दवाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होंने कहा कि कई जगह लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

विनय बिहारी ने कहा कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से राहत सामग्री पहुंचाने की मांग की लेकिन उन्हें लगा कि पर्याप्त कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की परेशानी को देखते हुए उन्हें धरने पर बैठना पड़ा। विधायक ने कहा कि उन्होंने खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है और वहां लोगों को तुरंत मदद की जरूरत है।

चार घंटे इंतजार के बाद धरने पर बैठे

विधायक के मुताबिक, वह करीब चार घंटे तक जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों से मिलने का इंतजार करते रहे लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने समाहरणालय परिसर में ही गमछा बिछाकर धरना शुरू कर दिया। विधायक समाहरणालय पहुंचकर DM से बाढ़ राहत को लेकर बात करना चाहते थे। काफी देर इंतजार के बाद उन्होंने धरने पर बैठने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि मुख्यमंत्री खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करें और राहत व्यवस्था को दुरुस्त कराएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आने तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। विधायक ने यह भी कहा कि हेलीकॉप्टर आएगा तो वह उसे देखेंगे और उसके बाद अपना गमछा उठाकर चले जाएंगे लेकिन मुख्यमंत्री के आने तक धरने पर बैठे रहेंगे।

 

धरने की सूचना मिलने के बाद बेतिया के DDC काजले वैभव नितिन ने विधायक से बातचीत शुरू की। प्रशासन की ओर से उन्हें समझाने की कोशिश की गई और राहत सामग्री पहुंचाए जाने की बात कही गई। हालांकि विधायक अपनी मांग पर कायम रहे और मुख्यमंत्री के आने तक धरना जारी रखने की बात कही।

 

यह भी पढ़ें: गंडक में फ्लैश फ्लड से बढ़ी परेशानी, बगहा में टूटा जलस्तर का रिकॉर्ड

बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगी मदद

लौरिया विधायक विनय बिहारी के धरने के बाद बाढ़ राहत का मुद्दा चर्चा में आ गया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पर्याप्त पॉलिथीन, राशन और अन्य जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही मुख्यमंत्री से प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति देखने की मांग की है।

 

पश्चिम चंपारण के कई इलाकों में बाढ़ के कारण लोगों की परेशानी बनी हुई है। लौरिया, बगहा, बैरिया, नौतन और योगापट्टी के कई गांव प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव का काम किया जा रहा है। वहीं विधायक का कहना है कि कई प्रभावित इलाकों में अभी और राहत पहुंचाने की जरूरत है।

 

विनय बिहारी ने मुख्यमंत्री से बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने और राहत व्यवस्था की स्थिति देखने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के आने तक वह धरना जारी रखेंगे। मुख्यमंत्री के बेतिया दौरे की तैयारियों को लेकर प्रशासन की ओर से भी गतिविधियां शुरू होने की जानकारी सामने आई है।


और पढ़ें