logo

ट्रेंडिंग:

नकल नहीं करने दिया तो चली गोली, बिहार के सासाराम में हंगामा

बिहार के रोहतास जिले में परीक्षा केंद्र पर दो समूहों के बीच जमकर झड़प हुई है। क्या है पूरा मामला, पढ़ें रिपोर्ट में।

Sasaram

बिहार के सासाराम में गोलीबारी के बाद प्रदर्शन। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में परीक्षा केंद्र पर चीटिंग को लेकर बवाल इतना बढ़क गया कि जमकर गोलीबारी हुई। परीक्षा केंद्र में आंसर शीट देखकर नकल नहीं कराने को लेकर दो समूह ऐसे भिड़े की गोलियां चल गईं। गोली लगने की वजह से एक 16 साल के छात्र की मौत हो गई है।

परीक्षा केंद्र पर भड़के इस बवाल में शामिल सभी छात्र अभी 10वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने हथियार  के साथ एक नाबालिग छात्र को धर दबोचा है। धौडाढ थाना इलाके के तारंचडी के पास 10वीं की परीक्षा चल रही थी, तभी यह हंगामा भड़का।

क्यों परीक्षा केंद्र पर भड़का बवाल?
परीक्षा केंद्र में उत्तर पुस्तिका देखकर नकल नहीं कराने पर ही कुछ छात्रों ने शोर मचाना शुरू किया। थोड़ी देर बाद विवाद बढ़ा तो दो गुटों में टकराव हो गया। एक छात्र की गोलीबारी में वहीं मौत हो गई, वहीं एक छात्र और गंभीर रूप से घायल हो गया। 

यह भी पढ़ें: मां घर में बंद, पत्नी-बच्चों के साथ कुंभ आ गया बेटा, पढ़ें पूरा मामला

 

 

कौन है मृतक छात्र?
मृतक का नाम अमित कुमार है। वह डेहरी इलाके से आता है। हंगामे में शामिल छात्र 10वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। जैसे ही अमित कुमार को गोली लगी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। गोलीबारी में घायल दूसरे छात्र संजीत कुमार की हाल अभी गंभीर है।  



यह भी पढ़ें: 'तय लिमिट से ज्यादा टिकट क्यों बेचते हैं?' दिल्ली HC ने रेलवे से पूछा

घरवालों ने रोकी सड़क
छात्रों के बीच हुई गोलीबारी में एक छात्र के पैर में गोली लगी, दूसरी की पीठ में। छात्र की मौत के बाद बड़ी संख्या में लोग उमड़े और हाइवे को बंद कर दिया। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी और दोषी को नहीं बख्शा जाएगा। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap