logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भागलपुर में फैला बर्ड फ्लू, 3,000 मुर्गियों की मौत; और मारने की तैयारी

भागलपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि के साथ ही पशुधन विभाग ने फार्म को बीमारी का केंद्र मानते हुए बाकी मुर्गियों को मारने और अंडों को नष्ट करने जैसे कदम उठाए हैं।

poultry farm

भागलपुर में फैला बर्ड फ्लू। Photo Credit- AI

शेयर करें

google_follow_us

बिहार के भागलपुर जिले में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) फैलने की खबर है।  एवियन इन्फ्लूएंजा को ही सामान्य भाषा में बर्ड फ्लू के नाम से जाना जाता है। बर्ड फ्लू की पुष्टि भागलपुर शहर के बरारी इलाके में एक रीजनल पोल्ट्री फार्म में पोल्ट्री मुर्गियों में हुई है। बर्ड फ्लू की पुष्टि करने के लिए इसके नमूने भोपाल के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज (NIHSAD) भेजे गए थे।

 

बर्ड फ्लू के वायरस को और फैलने से रोकने के लिए जिला पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को रोकथाम के उपाय शुरू कर दिए। अप्रैल के पहले हफ्ते से रीजनल पोल्ट्री फार्म में अलग-अलग चरणों में लगभग 3,000 पोल्ट्री मुर्गियों की मौत हो चुकी है।

 

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम डिमोलिशन ड्राइव याचिका पर SC ने नहीं की सुनवाई, कहा- HC में अपील करो

मुर्गियों की मौतों से बढ़ी चिंता 

मुर्गियों की इन मौतों से जिले के अधिकारियों में चिंता बढ़ गई। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। इसके बाद NIHSAD, कोलकाता में रीजनल डिजीज डायग्नोस्टिक लेबोरेटरी और पटना में इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन में सैंपल की लैब टेस्टिंग की गई है।

 

बर्ड फ्लू की पुष्टि के साथ, विभाग ने फार्म को बीमारी का केंद्र मानते हुए बाकी मुर्गियों को मारने और अंडों को नष्ट करने जैसे कदम उठाए हैं।

जिला प्रशासन टीम सक्रिय

जिला प्रशासन ने व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण किट के साथ एक रैपिड रिस्पॉन्स टीम को साइट पर तैनात किया है। यह टीम प्रभावित इलाके में और उसके आसपास बर्ड फ्लू की रोकथाम के उपाय के तौर पर सैनिटाइजेशन कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी आस-पास के पोल्ट्री फार्म बंद करने और संक्रमित फार्म के 1 किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों को मारने के ऑपरेशन पर विचार कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर 7 साल तक चली प्रेम कहानी, अब ऋषि और फिलीपींस की सारा ने की शादी 

पशुपालन अधिकारी ने क्या कहा?

भागलपुर जिला पशुपालन अधिकारी अंजलि कुमारी ने कहा, 'NIHSAD में सीरम टेस्ट से बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हुई है और पोल्ट्री मुर्गियों की मौत एवियन इन्फ्लूएंजा- H5N1 के कारण हुई थी। भागलपुर क्षेत्र में बर्ड फ्लू को और फैलने से रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि अभी घबराने की कोई जरूरत नहीं है, लेकिन सभी तरह के एहतियाती उपाय शुरू किए जा रहे हैं।'

 

उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे पक्षियों में किसी भी अचानक मौत या लक्षण की सूचना तुरंत विभाग को दें।


और पढ़ें