राजस्थान के निकाय चुनाव से एक बेहद चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है। जहां डीडवाना-कुचामन निकाय चुनाव में परबतसर नगर पालिका के वार्ड 13 से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी कैलाश चंद्र को सिर्फ 1 वोट मिला। हद तो तब हो गई जब उनके माता-पिता और पत्नी ने भी उन्हें वोट न देकर संभवत: किसी और उम्मीदवार को अपना समर्थन दे दिया। वार्ड में कुल 573 वोट पड़े थे, जिनमें से कांग्रेस की हिना खानम ने 376 वोट हासिल कर एकतरफा जीत दर्ज की जबकि निर्दलीय उम्मीदवार रसीद खां को 195 वोट मिले।
बीजेपी उम्मीदवार कैलाश चंद्र को उम्मीद थी कि पार्टी के चुनाव चिन्ह पर वह आसानी से जीत दर्ज कर लेंगे लेकिन मतगणना के दिन जो नतीजे आए, उसने सबको हैरान कर दिया। कैलाश चंद्र को पूरे वार्ड से केवल एक ही वोट मिला।
यह भी पढ़ें: ‘दोनों इंजन में लगी है आग’, बिहार बाढ़ पर तेजस्वी का सरकार पर बड़ा हमला
मात्र एक वोट
सबसे दिलचस्प और खास बात यह रही कि कैलाश चंद्र को मिला वह एक वोट उनका खुद का ही था। चुनावी नतीजों से साफ हो गया कि उनके माता-पिता और पत्नी तक ने उनको वोट नहीं दिया। परिवार के सदस्यों ने भी कांग्रेस प्रत्याशी को ही वोट डाला हैं। अपनी ही सीट पर इस तरह से हार मिलना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाला आरोपी पुलिस की गाड़ी से कूदा, मौके पर मौत
निकाय चुनावों का परिणाम
परबतसर नगर पालिका में भले ही वार्ड 13 में बीजेपी प्रत्याशी की फजीहत हुई लेकिन नगर पालिका का बोर्ड बीजेपी के खाते में ही गया। यहां कुल 25 वार्डों में से बीजेपी ने 13 और कांग्रेस ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की। डीडवाना नगर परिषद में कांग्रेस ने बढ़त बनाई। कुल 40 सीटों में से कांग्रेस को 16, निर्दलीय उम्मीदवारों को 14 और बीजेपी को केवल 9 सीटें ही मिल सकीं।
कुचामन नगर परिषद में मुकाबला काफी त्रिकोणीय रहा। कुल सीटों में से कांग्रेस ने 17 वार्डों पर कब्जा जमाया। वहीं बीजेपी ने 15 सीटों पर जीत हासिल की और 13 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी।