उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने लंबे समय बाद संगठन में भारी फेरबदल किया है। पार्टी ने रविवार को यूपी के जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी। इन महत्वपूर्ण पदों के लिए जातियों का खास ध्यान रखा गया है। पहली लिस्ट में यूपी के 75 में से 68 जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है।
पिछड़ी और दलित मिलाकर कुल 29 और अगड़ी जातियों से कुल 39 जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में संगठन के हिसाब से कुल 98 जिले बनाए हैं। इसके अलावा लिस्ट में पांच महिलाओं का भी नाम शामिल हैं। राजधानी लखनऊ से विजय मौर्य को बीजेपी का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। विजय मौर्य इससे पहले सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें: भगवंत मान 5 साल CM रहेंगे या नहीं? केजरीवाल ने अमृतसर में दिया जवाब
अरुण कुमार गुप्ता अन्नू इटावा के जिलाध्यक्ष
सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के जिले इटावा से बीजेपी ने अरुण कुमार गुप्ता अन्नू के जिलाध्यक्ष बनाया है। रामपुर से बीजेपी ने हरीश गंगवार को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। पार्टी ने सीएम योगी के जिले गोरखपुर से जनार्दन तिवारी को जिलाअध्यक्ष की कमान सौंपी है। वहीं, देवेश श्रीवास्तव को गोरखपुर महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। आजमगढ़ से ध्रुव सिंह और लालगंज से विनोद राजभर को जिलाअध्यक्ष बनाया गया है।
ये रही जिलाअध्यक्ष की पूरी लिस्ट...
| जिला |
जिलाअध्यक्ष के नाम |
| नोएडा महानगर |
महेश चौहान |
| गौतम बुद्ध नगर |
अभिषेक शर्मा |
| फिरोजाबाद महानगर |
सतीश दिवाकर |
| उन्नाव |
अनुराग अवस्थी |
| लखनऊ महानगर |
आनंद द्विवेदी |
| कानपुर देहात |
रेणुका सचान |
| प्रयागराज गंगा पार |
निर्मल पासवान |
| संत कबीर नगर |
नीतू सिंह |
| मैनपुरी |
ममता सिंह राजपूत |
| शाहजहांपुर महानगर |
शिल्पी गुप्ता |
| बुलंदशहर |
विकास चौहान |
| गाज़ीपुर |
ओमप्रकाश राय |
| ललितपुर |
हरिश्चंद्र रावत |
| अमेठी |
सुधांशु शुक्ला |
| आगरा महानगर अध्यक्ष |
राजकुमार गुप्ता |
| आगरा |
प्रशांत पोनिया |
| मुरादाबाद |
आकाश पाल |
| मुरादाबाद महानगर |
गिरीश भंडुला |
| कासगंज |
नीरज शर्मा |
| गाजियाबाद महानगर |
मयंक गोयल |
| लखनऊ जिला |
विजय मौर्या |
| रायबरेली |
बुद्धि लाल |
| कानपुर महानगर उत्तर |
अनिल दीक्षित |
| कानपुर महानगर दक्षिण |
शिवराम सिंह चौहान |
| कानपुर ग्रामीण |
उपेंद्र नाथ पासवान |
| कन्नौज |
वीर तुमार सिंह भदौरिया |
| फर्रुखाबाद |
फतेहचंद वर्मा |
| औरैया |
सर्वेश कठेरिया |
| झांसी |
प्रदीप पटेल |
| बांदा |
कल्लू राजपूत |
| महोबा |
मोहनलाल कुशवाह |