logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'डरकर किया समझौता', हमबिस्तरी का आरोप लगाने वाली महिला नेता का नया खुलासा

यूपी के महोबा में एक महिला नेता ने बीजेपी संगठन और जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिला ने जिलाध्यक्ष पर पद के पदले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया था।

BJP

सांकेतिक फोटो। (AI generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यूपी के महोबा जिले में बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले 'हमबिस्तर' होने का आरोप लगाने वाली महिला नेता ने नया मोर्चा खोल दिया है। महिला नेता का आरोप है कि धमकी देकर समझौता कराया गया है। एक महिला के सम्मान को कुचला गया है। महिला ने समझौता कराने वाली बीजेपी संगठन टीम को भी निशाने पर लिया। इसी साल 26 अप्रैल को बीजेपी महिला नेता ने जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा पर पद के बदले हमबिस्तर होने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। बाद में बीजेपी के प्रदेश संगठन ने दखल दिया और समझौता करा दिया।

 

हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक महिला नेता का आरोप है कि पति को जेल में डालने और बच्चों का भविष्य खराब करने की धमकी देकर यह समझौता कराया गया। महिला नेता का कहना है कि गलती के बावजूद जिलाध्यक्ष को बचाया गया। उन्होंने अब कौशांबी की सिराथू विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

 

यह भी पढ़ें: फिरोजाबाद में मासूम को जमीन पर पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी की सजा

उपाध्यक्ष बनाने का दिया लालच

महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें महिला नेता ने दावा किया कि जांच समिति ने पहले उपाध्यक्ष बनाने का प्रलोभन दिया। मगर जब बात नहीं बनी तो पति को जेल में डालने और बच्चों का भविष्य खराब करने की धमकी दी। महिला का कहना है कि इसी डर से उसने समझौता कर लिया था। उधर, बीजेपी जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम में रात के अंधेरे में हुआ एनकाउंटर, दीपक नांदल गैंग के 4 आरोपी मारे गए

'मैं सिराथू की बेटी हूं'

महिला बीजेपी की पूर्व जिलामंत्री है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक महिला नेता ने खुलासा किया कि झिरियादाई मंदिर के पास बूथ में उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। कुछ यादव और मुस्लिम समाज के लोगों के नामों को मतदाता सूची से कटवाने को कहा गया था। महिला नेता ने खुद को सिराथू की बेटी बताया और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया। महिला का दावा है कि उनके दादा मंगला प्रसाद तिवारी तीन बार सिराथू से विधायक रह चुके हैं।

Related Topic:#UP News

और पढ़ें