logo

मूड

ट्रेंडिंग:

MP: बेटे ने कर दी BJP नेता की हत्या, पता चला तो पिता ने कर ली सुसाइड

मध्य प्रदेश के कटनी में 28 अक्टूबर को एक बीजेपी नेता की बाइक पर जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों में से एक के पिता ने जानने के बाद सुसाइड कर लिया।

Representative Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में 28 अक्टूबर को एक बीजेपी नेता की बाइक पर जाते समय दो लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद इलाके में इस घटना को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है जिसमें दो लोग जिनके चेहरे ढके हुए हैं गोली चलाते दिख रहे हैं। यह भी खबर सामने आ रही है कि हमलावरों में से एक के पिता ने अपने बेटे के इस अपराध में शामिल होने की बात पता चलने के बाद सुसाइड कर ली।  

 

कटनी बीजेपी पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीलू (नीलेश) रजक, सुबह करीब 11 बजे कैमोर में अपनी बाइक पर जा रहे थे, तभी दोनों ने उन्हें सिर और सीने में गोली मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि इलाके के पास बाजार में अफरा तफरी और डर का माहौल है। नेता के ऊपर कई राउंड गोलियां चली और बाद में सड़क पर गिर गए।

 

यह भी पढ़ें- दो बार हुई क्लाउड सीडिंग, फिर भी दिल्ली में क्यों नहीं बरसे बादल? समझिए पूरी वजह

लोगों का विरोध

हत्या के कुछ ही देर के अंदर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों ने हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। मृतक के परिवार और समर्थकों ने विजयराघवगढ़ सरकारी अस्पताल के सामने वाली सड़क को जाम कर दिया। परिवार ने कहा है कि जब तक जस्टिस नहीं मिलेगा तब तक पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे। यह विरोध प्रदर्शन 6 घंटे से ज्यादा समय तक चला। इस विरोध में बीजेपी विधायक संजय पाठक और पार्टी जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी भी शामिल हुए।

आरोपियों की पहचान

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है। एक आरोपी की पहचान प्रिंस (30 साल) और दूसरा 33 साल का अकरम खान है। फिलहाल दोनों अभी फरार चल रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रिंस के पिता नेल्सन जोसेफ ने अपने बेटे के इस मर्डर में शामिल होने की बात पता चलने के बाद सुसाइड कर लिया। कटनी के SP अभिनय विश्वकर्मा ने कहा, 'हमने आरोपियों की पहचान कर ली है और एक तलाशी अभियान शुरू किया है।'

 

SP ने यह भी बताया कि कैमोर TI अरविंद चौबे और हेड-कांस्टेबल प्रेमशंकर पटेल से हुई लापरवाही के बाद उन्हें लाइन अटैच किया गया है। SP ने जल्द गिरफ्तारी का वादा किया। जबलपुर के DIG अतुल सिंह ने सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए कैमोर में फ्लैग मार्च किया। 

 

यह भी पढ़ें- 15 महिलाओं की न्यूड फोटो-वीडियो, UPSC छात्र की हत्या में हुए चौंकाने वाले खुलासे

आरोपी से हो चुका था विवाद

बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक ने दावा किया है कि नीलू ने लव जिहाद के मामले में दखल दिया था। उन्होंने बताया कि डीएवी स्कूल की एक स्टूडेंट ने शिकायत की थी कि एक मुस्लिम लड़का स्कूल जाते समय उनसे छेड़खानी करता है। इसके बाद नीलू उसे समझाने गए थे। उस समय वहां मारपीट हुई थी। वहां उसने उन्हें गोली से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा और दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज हुई। 

 

नीलेश रजक 18 साल से बीजेपी से जुड़े हुए थे। 2023 में उन्हें पार्टी ने पिछड़ा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया था। साथ ही उन्हें बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी दी गई थी। नीलेश रजक विजयराघवगढ़ विधानसभा के विधायक और पूर्व राज्य मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक के करीबी सहयोगी माने जाते हैं।

Related Topic:#Madhya Pradesh News

और पढ़ें